East Singhbhum : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने सरकार पर कमीशन भुगतान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि लंबित भुगतान शीघ्र नहीं किया गया, तो जिले की 1,432 पीडीएस दुकानों को 1 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा, जिससे राशन का उठाव और वितरण पूरी तरह ठप हो जाएगा। संघ के जिला अध्यक्ष नागेश जायसवाल, वरिष्ठ सचिव सत्यनारायण रजक, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मीदक, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विजय और संगठन सचिव विभीष साव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर्स उपायुक्त…
Author: दिनेश ओरांव
Ramgarh : दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा…
आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस करने वाले मुखिया की होगी गिरफ्तारी, एसपी ने दिया आदेश East Champaran, Sugauli : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा में नर्तकियों के साथ अश्लील डांस करते मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। साथ ही, कार्यक्रम के आयोजकों और आर्केस्ट्रा संचालकों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मामला सुगौली प्रखंड के पनियरवा पंचायत…
Ranchi : पिठोरिया पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी पर करारी चोट करते हुए शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की। नियमित गश्ती के दौरान पिठोरिया-बीआईटी मार्ग स्थित सोसो गांव के समीप वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने चार मवेशी लदे पिकअप वाहन को जब्त करते हुए दो तस्करों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान इरफान अंसारी (निवासी नया सराय, विधानसभा थाना क्षेत्र) तथा वारिस आलम (निवासी काटमकुली, पिठोरिया थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने मवेशियों की अवैध तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। थाना प्रभारी अभय कुमार ने…
मुकेश रंजन Ranchi : राजधानी रांची से मात्र 38 किलोमीटर दूर बुढ़मू प्रखंड के चैनगढ़ा पंचायत का बंदरमुता टोला आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। टूटी-फूटी पगडंडियां, बरसात में नाले में बदल जाने वाले रास्ते और जगह-जगह दलदल ने ग्रामीणों की ज़िंदगी को नरकीय बना दिया है। मानसून में कच्चा रास्ता पानी के तेज बहाव से नदी का रूप ले लेता है। पक्की सड़क, पुलिया और जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं, गर्भवती महिलाएं, बीमार मरीज और स्कूली बच्चे रोज़ जोखिम भरी यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का दर्द देश अमृतकाल में है,…
Patratu : पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ, एनसीसी और फायर विंग की आकर्षक परेड से हुई। ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में श्री सहगल ने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से 800 मेगावाट यूनिट के पूर्ण भार परीक्षण (फुल लोड ट्रायल) को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किए जाने की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उपस्थित अतिथियों से समाज के कल्याण और…
Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरा किया। परिवार की वरिष्ठ सदस्य दीपमनी सोरेन के साथ श्राद्ध कार्यक्रम से संबंधित सलाह-मशविरा भी हुआ। संस्कार भोज में प्रदेश के अलावा देश के कई विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्कार भोज के लिए…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को अपने पैतृक गांव नेमरा में स्मृति शेष- दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि और संवेदना प्रकट करने वालों का तांता दिनभर लगा रहा। पूरे राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने पहुंचे। ग्रामीण, किसान, महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष, त्याग तथा जनसेवा के अमूल्य योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं, समाधान का दिया भरोसा इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न केवल लोगों की सांत्वना स्वीकार की, बल्कि उनसे…
Ranchi : रांची स्थित रिनपास (रांची तंत्रिका मनोचिकित्सा शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान) के शताब्दी समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। गुरुवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संस्थान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिनपास राज्य का गौरव है और मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसकी भूमिका अतुलनीय रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य सेवाओं के विकास को लेकर गंभीर हैं और राज्य सरकार रिनपास को और आगे ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 4 से 6 सितंबर 2025 तक…
Patratu : एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह, निदेशक (ईंधन) शिवम श्रीवास्तव और निदेशक (मानव संसाधन) ए.के. जदली ने बुधवार को पीवीयूएनएल, पतरातु का दौरा किया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ए.के. सेहगल ने महाप्रबंधकों एवं विभागाध्यक्षों के साथ मिलकर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरे के दौरान सीएमडी गुरदीप सिंह ने यूनिट-1 के नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और संचालन एवं रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता मानकों पर संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही, श्री सिंह ने “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग…
