Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से शुक्रवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में Netarhat Residential School, लातेहार के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विद्यार्थियों में मुख्यमंत्री से मिलने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने छात्रों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य तय करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं। कल्पना सोरेन अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के बजट पर कटौती प्रस्ताव के विरोध में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार न डरती है और न ही झुकती है, बल्कि जनता के हित में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं के सम्मान,…
पूर्वी सिंहभूम: Sadar Hospital Khasmahal में इन दिनों रसोई गैस की कमी का असर अस्पताल की भोजन व्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। देशभर में चल रही एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के कारण पिछले दो दिनों से अस्पताल की रसोई तक गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में मरीजों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए रसोई में लकड़ी और कोयले के चूल्हे का सहारा लिया जा रहा है। अस्पताल परिसर के पीछे अस्थायी चूल्हे बनाकर सुबह से ही रसोइये मरीजों के लिए भोजन तैयार कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को नाश्ता,…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना गोइलकेरा प्रखंड के कुईडा पंचायत अंतर्गत सिर्जनकोचा गांव की है, जहां गुरुवार की देर रात हाथी ने गर्भवती महिला को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रानी बोयपाई के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात गांव के आसपास जंगल से एक हाथी अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी…
Ranchi : झारखड विधानसभा बजट सत्र के 13 वें दिन शुक्रवार को सदन में राज्य में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमत और किल्लत को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायक अपने स्थान पर खड़े हो गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने गैस की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। सत्ता पक्ष के विधायक प्रदीप यादव ने हाथों में अखबार लहराते हुए कहा कि राज्य में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े…
नासिक (महाराष्ट्र): अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने युद्ध जैसे हालात का असर अब आम लोगों के जीवन पर भी दिखाई देने लगा है। ईरान–इजराइल तनाव के बाद एलपीजी गैस आपूर्ति प्रभावित होने की खबरों के बीच महाराष्ट्र के नासिक में एक परिवार बेटी की शादी से पहले बड़ी परेशानी में घिर गया है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण परिवार के सामने मेहमानों के लिए खाना बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है। 14 मार्च को है शादी, 2000 मेहमान आमंत्रित नासिक के सहारा इलाके में रहने वाले बेलसरे परिवार की बेटी खुशबू बेलसरे की शादी 14 मार्च को तय है।…
New Delhi : पार्ट-टाइम जॉब और निवेश के नाम पर करीब 900 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक कुमार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें इस बड़े वित्तीय घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। दुबई के फिनटेक प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहा था ठगी का नेटवर्क जांच में सामने आया है कि लोगों को पार्ट-टाइम जॉब और निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगा जाता था। इसके लिए दुबई स्थित फिनटेक प्लेटफॉर्म Pyypl का इस्तेमाल किया गया। चार राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी गृह मंत्रालय…
Ranchi : झारखंड सरकार पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एक अहम कदम उठा रही है। 13 मार्च, शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित विधानसभा परिसर से राज्य के 12 नए अत्याधुनिक थानों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री थानों को पेट्रोलिंग के लिए 636 पेट्रोलिंग वाहन और 849 दोपहिया वाहन भी उपलब्ध कराएंगे। इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी। राज्य में कुल 1255 पेट्रोलिंग वाहन और 1697 दोपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें प्रथम चरण के तहत ये वाहन थानों…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पंचायत भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) 2005 के तहत “हमारा पैसा, हमारा हिसाब” कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रस्तावना के साथ की गई।जनसुनवाई में पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मनरेगा से जुड़े कार्यों, मजदूरी भुगतान, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों के समक्ष प्रस्तुत की गई। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा बरकट्ठा बाजार टांड स्थित काली मंदिर के प्रांगण में गुरुवार दोपहर को समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप मार्गदर्शक रामचंद्र चौधरी व संचालन मंत्री सत्यम भारतीय ने किया। बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई । कमेटी विस्तार और राम उत्सव मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय को संघ के बीच रखा गया। विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने कहा रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, हमारी परंपरा और हमारी एकता का…
