Ranchi : झारखंड कैबिनेट ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और अन्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं को मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। यह फैसला गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि पहले यह योजना केवल झारखंड प्रोद्योगिकी संस्थान, रांची की छात्राओं के लिए थी, लेकिन अब नियमों में संशोधन कर इसे पूरे राज्य के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रही छात्राओं तक बढ़ा दिया गया है। साथ ही छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। कैबिनेट की बैठक में कुल 40…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आगामी असम विधान सभा चुनाव पर विचार विमर्श किया। इसके अलावा झारखंड में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह और झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और सांसद के बीच यह संवाद राज्य एवं क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य के लिए…
New Delhi : अनियंत्रित गुस्सा लंबे समय में कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार गुस्सा आने से दिल की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा और तनाव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। गुस्सा इंसानी स्वभाव का सामान्य हिस्सा है, लेकिन जब यह नियंत्रण से बाहर हो जाए तो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर नकारात्मक असर डालता है। आयुर्वेद के अनुसार गुस्सा पित्त और कफ दोष के असंतुलन से भी जुड़ा होता है, जो शरीर और मन दोनों में अस्थिरता पैदा कर सकता है। इसलिए अचानक गुस्सा आने पर तुरंत कुछ आसान उपाय अपनाकर…
Tehran : अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने पहली बार स्पष्ट किया है कि वह किन शर्तों पर युद्ध समाप्त करने को तैयार है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि अगर उनकी तीन प्रमुख शर्तें मान ली जाती हैं, तो तेहरान जंग खत्म करने के लिए तैयार है। ईरान की तीन मुख्य शर्तें राष्ट्रपति पेजेशकियन के मुताबिक युद्ध समाप्त करने के लिए: ईरान के “वैध अधिकारों” को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाए। युद्ध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई (मुआवजा) दी जाए। भविष्य में किसी भी हमले के खिलाफ ठोस अंतरराष्ट्रीय…
New Delhi : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जीतने के लिए भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों से अधिक धन खर्च किया। पार्टी ने चुनाव प्रचार और अन्य गतिविधियों पर 146.71 करोड़ रुपये खर्च किए और 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं दूसरी ओर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 35.07 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन उसे सिर्फ 6 सीटों पर जीत मिली। चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्यौरे के अनुसार भाजपा ने अपनी कुल जमा पूंजी का करीब 2 प्रतिशत, जबकि कांग्रेस ने लगभग 28 प्रतिशत खर्च किया। 2020 के मुकाबले ज्यादा खर्च भाजपा ने 2020 के बिहार विधानसभा…
New Delhi : होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए भारत ने कहा है कि ऐसी घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए। मामला तब गंभीर हुआ जब होर्मुज जलडमरूमध्य में गुजरात के कांडला बंदरगाह की ओर आ रहे थाईलैंड के ध्वज वाले मालवाहक जहाज “मयूरी नारी” पर हमले की खबर सामने आई। बताया गया कि इस जहाज पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की ओर से हमला किया गया। भारत ने जताई कड़ी आपत्ति विदेश…
पूर्वी सिंहभूम। गुरुवार सुबह बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ईस्ट प्लांट बस्ती के पास एक सड़क हादसे में एक महिला और दो स्कूली बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रहा यात्रियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टेंपो चालक नशे की हालत में और तेज गति से वाहन चला रहा था। ईस्ट प्लांट बस्ती के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण…
Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय ने सिलिकोसिस पीड़ितों से संबंधित रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर देने का निर्देश दिया था, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को नहीं मिली है। इसके कारण 1316 सिलिकोसिस पीड़ित मरीजों को अब तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। Occupational Safety & Health Association of Jharkhand (OSHAJ) ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर के चार प्रखंडों में 2007 से 2024 के बीच 1356 सिलिकोसिस पीड़ितों का विवरण दिया था। संगठन ने बताया कि इनमें से अब तक सिर्फ 37 लोगों को ही मुआवजा मिला है, जबकि बाकी मामलों की जांच…
पूर्वी सिंहभूम। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, वहीं बाजार में इसकी कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। शहर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित काबरा गैस एजेंसी में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और सिलेंडर की…
Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत ने मामले में सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीआई को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने का निर्देश भी दिया है। इस मामले में 24 फरवरी को सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। ईडी की ओर से सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एस.वी. राजू, अधिवक्ता एके दास और अधिवक्ता सौरभ कुमार ने पक्ष रखा। वहीं राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय…
