Hazaribagh : रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर Pradeep Prasad ने कड़ी नाराजगी जताई है। विधायक इस फैसले के विरोध में सदन के बाहर धरने पर बैठ गए और राज्य सरकार पर हिंदू पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की Ram Navami पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी महोत्सव को राजकीय महोत्सव…
Author: दिनेश ओरांव
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक विशेष विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक युगल ठाकुर को उनके सेवा निवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर पूर्व प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया। जिप सदस्या कुमकुम देवी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, वे जीवन भर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। प्रमुख…
Ranchi। राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र के स्मार्ट सिटी में एक सेना के जवान के खुदकुशी करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। मृत युवक की पहचान जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी अमन कुमार के रूप में हुई है। वह सेना का जवान था और दिल्ली में पोस्टेड था। वहीं, मृतक के पिता प्रमोद कुमार और पत्नी ने हत्या कर खुदकुशी दिखाने का आरोप लगाया है।…
वाशिंगटन। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति को रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका अब तक किए गए हमलों से 20 गुना ज्यादा ताकतवर जवाब देगा। ट्रंप ने कहा कि ऐसी स्थिति में अमेरिका ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाएगा, जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि यदि ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की, तो उसके लिए एक राष्ट्र के रूप में दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव…
Ranchi : सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया यात्रा के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस (स्विट्ज़रलैंड) और यूनाइटेड किंग्डम की यात्रा शामिल थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के सामने प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया। हेमंत सोरेन ने कहा कि इस यात्रा के परिणामस्वरूप राज्य को विभिन्न…
देवरी: 08 मार्च 2026, रविवार को सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति, थाना मोड़ देवरी की बैठक मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में पूजा समिति के सभी सम्मानित सदस्य, पदाधिकारी और स्थानीय दुकानदार भाइयों की मौजूदगी में इस वर्ष के चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कलश स्थापना से 12 दिनों तक चलने वाला यह महापर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति ने सुरक्षा, शांति और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूर्व में गठित पूजा कमिटी को पुनर्गठित किया और उन्हें आयोजन की पूरी जिम्मेदारी…
Ranchi : विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राजनीति नहीं बल्कि राज्य के भविष्य को मजबूत करने में लगी है। उन्होंने बताया कि जब से गठबंधन की सरकार बनी है, तब से राज्य का बजट 86 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1 लाख 58 हजार करोड़ रुपये हो गया है, यानी करीब 70% की वृद्धि हुई है। कल्पना ने कहा कि कोरोना जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद झारखंड की आर्थिक विकास दर प्रभावित नहीं हुई और राज्य ने लगातार प्रगति की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह बजट सिर्फ कागजों…
Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से सोमवार को Sunil Kumar ने Jharkhand Legislative Assembly स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में सड़क अवसंरचना के विकास और विभाग की आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की। साथ ही उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री को सौंपी। प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में सड़क नेटवर्क को मजबूत…
Ranchi : Hemant Soren से सोमवार को Jharkhand Legislative Assembly स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी महिला जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को International Women’s Day की शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी महिला जनप्रतिनिधियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उपस्थित सभी महिला विधायकों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए…
Kolkata : पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मांगी गई स्पष्टीकरण रिपोर्ट का जवाब भेज दिया है। यह स्पष्टीकरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हालिया उत्तर बंगाल दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों को लेकर मांगा गया था। राज्य सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया में किसी भी तरह की चूक से इनकार करते हुए कहा है कि स्थानीय अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने रविवार सुबह राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के कार्यालय से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी थी और उसी दिन शाम 5 बजे तक जवाब देने की…
