रांची। खातियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 23 जनवरी को सिमडेगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और झामुमो के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। खतियानी जोहार यात्रा का मुख्य कार्यक्रम अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और पार्वती इंटर काॅलेज परिसर मैदान में आयोजित है। इसे लेकर स्टेडियम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सजग है। हालांकि, 22 जनवरी को नक्सलियों के झारखंड बंद को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से सभी जिला एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था…
Author: दिनेश ओरांव
बेगूसराय। सनातन संस्कृति और प्राचीन ग्रंथों में जीवनदायिनी कही जाने वाली मां गंगा, सिर्फ जीवनदायिनी, पापनाशनी और मोक्षदायिनी ही नहीं, बल्कि रोजगार दायिनी भी है। उत्तर में हिमालय से दक्षिण में गंगा सागर तक गंगा के बेसिन में बसे करोड़ों लोग किसी ना किसी रूप में गंगा से फायदा ले रहे हैं। भारतीय डाक विभाग गंगाजल की बड़े पैमाने पर बिक्री कर रहा है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक हजारों-हजार लोग बोतल एवं डब्बा में भरकर गंगाजल बेच रहे हैं। लेकिन अब गंगा की मिट्टी भी सोना उगल रही है, सोना मतलब लोगों के आर्थिक समृद्धि का श्रोत बन रही…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 134 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 170 मरीज स्वस्थ हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,962 हैं। देश में अबतक 4,41,48,815 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.80 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.38 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.7 प्रतिशत है।…
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने वाली एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर अब प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय समारोह में धूम मचा रही है। जूनियर एनटीआर और रामचरण अभिनीत इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स से लेकर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स जीतकरभारत को गौरवान्वित किया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 समारोह से जूनियर एनटीआर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उनके बात करने लहजा एकदम अलग दिख रहा है। एक भारतीय होने के नाते जूनियर एनटीआर का अमेरिकन एक्सेंट में बोलना फैंस को पसंद नहीं आ रहा। इसकी वजह से जूनियर एनटीआर की काफी आलोचना हो रही है। कई लोगों ने उन पर अंतरराष्ट्रीय…
मुंबई। रत्नागिरी जिले के शेट्ये नगर में बुधवार सुबह करीब 5 बजे दो मंजिला मकान में रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान कनीज अशफाक काजी और नूरनिसा अमीर अल्जी के रूप में हुई है। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गई हैं और दोनों का इलाज रत्नागिरी के निजी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना में आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस के अनुसार शेट्येनगर में अशफाक अहमद काजी (52 वर्ष ) मां ,पत्नी और बच्चों सहित दो मंजिला मकान में रहते थे। आज सुबह पांच…
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 128 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 173 मरीज स्वस्थ हुए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,998 हैं। देश में अबतक 4,41,48,645 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.75 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.36 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.9 प्रतिशत है।…
भोपाल। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा नर्सिंग आवेदकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मालवीय ने बताया कि अपोलो होम हेल्थ केयर लिमिटेड न्यू देहली के द्वारा नियुक्ति की जा रही है जिसमें होम केयर नर्सेस (महिला एवं पुरूष आवेदक) के लिए योग्यता, डिप्लोमा, जनरल नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एएनएम जिनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच हो वे अभ्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्य करने का स्थान दिल्ली एवं इंदौर रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि…
मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर 4.54 करोड़ रुपये मूल्य का 8.230 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया है। इस मामले में डीआरआई ने दो यात्रियों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ कर रही है। डीआरआई सूत्रों ने बुधवार को बताया कि उनकी टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि दुबई से मुंबई आने वाले यात्रियों का एक सिंडिकेट पेस्ट के रूप में सोने की तस्करी कर रहा है। जानकारी के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे पर डीआरआई अधिकारियों की टीम निगरानी कर रही थी। मंगलवार देर रात जैसे ही दो संदिग्ध यात्री हवाई अड्डे पर दिखे…
रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को 24 घंटे के लिए झारखंड बंद की घोषणा की है। बंद की घोषणा 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के खिलाफ लिया गया है। झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने बुधवार सुबह प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 13 जनवरी को पुलिस ने डुमरी के लुसियो गांव से कृष्णा हांसदा (सौरभ) तथा रेनुका मुर्मू को देवघर के चपरिया गांव से गिरफ्तार किया है। इन दोनों को पार्टी की गोपनीयता जानने के लिए पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया…
नई दिल्ली। नये साल में मंदी का खतरा मंडराने लगा है। ट्विटर, अमेजन, मेटा और ओला के बाद दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयार में है। माइक्रोसॉफ्ट 5 फीसदी यानी करीब 11 हजार कर्मचारियों को कम करने की योजना तैयार की है। रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट में बुधवार से शुरू होने जा रही छंटनी का असर 11 हजार कर्मचारियों पर पड़ने वाला है। सॉफ्टवेयर कंपनी में छंटनी की शुरुआत इंजीनियरिंग विभाग से होने वाली है। इससे पहले ट्विटर, अमेजन और मेटा सहित कई कंपनियों ने धीमी मांग और बिगड़ते…
