गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को भारत ने सौंपा पद्म भूषण मेडल

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण मेडल सौंपा। संधू ने कहा है उन्हें पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई।

Advertisement

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण मेडल सौंपा। संधू ने कहा है उन्हें पिचाई को पद्म भूषण सौंपकर खुशी हुई। मदुरै से माउंटेन व्यू तक की उनकी प्रेरणादायक यात्रा, भारत-अमेरिका आर्थिक और तकनीकी संबंधों को मजबूत करती है।

पिचाई ने कहा कि वह इस सम्मान के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों के आभारी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि गूगल और भारत के बीच महान साझेदारी जारी रहेगी। पिचाई ने अराजदूत तरणजीत सिंह संधू से पुरस्कार स्वीकार करते हुए कहा कि भारत पर उन्हें गर्व है।

पिचाई ने कहा कि तकनीकी बदलाव की तेज गति को देखने के लिए कई बार भारत लौटना आश्चर्यजनक रहा है। भारत में किए गए नवाचार डिजिटल भुगतान से लेकर आवाज प्रौद्योगिकी तक दुनिया भर के लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं। पिचाई ने कहा कि व्यवसाय डिजिटल बदलाव के अवसरों को भुना रहे हैं। पिचाई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डिजिटल इंडिया विजन निश्चित रूप से उत्प्रेरक है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *