प्रधानमंत्री मोदी आज सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार ) एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंच रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे। वो इस स्कूल के समारोह में हिस्सा लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं । सिंधिया स्कूल

Advertisement

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार ) एक दिवसीय प्रवास पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंच रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे। वो इस स्कूल के समारोह में हिस्सा लेने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं । सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी स्वागत की जोरदार तैयारी की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार शाम 4ः30 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री लगभग 2 घंटे रहेंगे और 6ः35 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री के किले पर आगमन के साथ ही छात्रों का घुड़सवार दल उनका स्वागत कर उन्हें अंदर प्रवेश कराएगा। इसके बाद ‘जय हो थीम’ पर संगीत के बीच मोदी युवा छात्रों से मिलेंगे।

भारत का गगनयान अभियान : इसरो ने अबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) का किया लॉन्च

ऐतिहासिक किले स्थित सिंधिया स्कूल परिसर को किले की तर्ज पर सजाया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किले से लेकर एयरपोर्ट के रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *