नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ का जवान घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज तड़के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में आज तड़के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।

पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी रवि कुजूर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान मेंड्रा कैंप बीएसएफ 178 बीएन का है। इस कैंप के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली के भी घायल होने की सूचना है। यह महिला नक्सली संगठन आरकेबी डिवीजन की सदस्य बताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *