रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने चलवाई पांच राउंड गोली

Ramgarh : रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है। लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी को उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के

रंगदारी के लिए गैंगस्टर ने चलवाई पांच राउंड गोली
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले में गैंगस्टर राहुल दुबे का गैंग लगातार दहशत फैलाने का काम कर रहा है। लेवी की रकम वसूलने के लिए कोलियरी को उसने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिरका कोलियरी के बाद पतरातू गुड्स सेट दामोदर मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के कोयला एंट्री गेट पर पांच राउंड फायरिंग कराई गई। इस फायरिंग की जिम्मेदारी अपराधी राहुल दुबे ने ली और इसे एक ट्रेलर बताया है।घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पतरातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए हैं।

Also Read : पिठोरिया में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यवसायी दहशत में

कोयला एंट्री गेट चेक पोस्ट पर मौजूद कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन लोगों ने बताया कि बुलेट पर सवार दो लोग चेक पोस्ट के पास पहुंचे। एक व्यक्ति बाइक पर ही मौजूद रहा और दूसरा उतरकर गोली चलाने लगा। दो गोली चेक पोस्ट के अंदर चलाई और तीन गोली चेक पोस्ट के बाहर चलाई गई। इसके बाद वे लोग पर्चा फेक कर फरार हो गए। राहुल दुबे ने गजानन प्रसाद को धमकी दी है। गैंग के सदस्यों द्वारा फेके गए पर्चा में लिखा गया है कि इग्नोर करने का यह नतीजा है। यह सिर्फ एक ट्रेलर है, आगे और भी स्वागत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *