सीएम ने 11 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 757 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति का किया वितरण

Ranchi : देश की सुरक्षा की बात हो या जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण को बचाने का। अन्याय और शोषण का विरोध हो या फिर अपने मान-सम्मान और हक- अधिकार की लड़ाई। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ना कभी झुके हैं और ना कभी रुके हैं। हर मोर्चे पर

11 लाख से अधिक लाभुकों के बीच 757 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति का किया वितरण
Advertisement

Ranchi : देश की सुरक्षा की बात हो या जल-जंगल-जमीन और पर्यावरण को बचाने का। अन्याय और शोषण का विरोध हो या फिर अपने मान-सम्मान और हक- अधिकार की लड़ाई। झारखंड के आदिवासी-मूलवासी ना कभी झुके हैं और ना कभी रुके हैं। हर मोर्चे पर संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इन्होंने कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। इतिहास गवाह है कि यहां के अनेकों वीरों ने समाज और देश की खातिर अपनी कुबार्नी दी है। हम सभी को अपने इन अमर शहीदों पर गर्व है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया स्थित कुरुकोचा में शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा-सह-परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी और नीलांबर-पीतांबर जैसे अनेकों वीर शहीदों ने अंग्रजों और शोषण तथा अन्याय के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व करते-करते अपनी शहादत दे दी।

शिक्षकों, लिपिक और आंगनबाड़ी सेविकाओं को शोकॉज

आज भी कई ऐसे वीर शहीद हैं, जो गुमनाम हैं, उनकी पहचान कर कर उन्हें सम्मान देने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शहीदों और उनके परिजनों को पूरा मान सम्मान देना हमारा संकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अनेकों ऐसे चौक-चौराहे हैं, जहां शहीदों की प्रतिमा लगी है। इनकी प्रतिमाएं हमें इनके शहादत को याद कराती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा की बेहतरीन के लिए सरकार लगातार कम कर रही है। बच्चों को उच्च और गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए विद्यालयों में सुविधा और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। स्कूल आॅफ एक्सीलेंस खोले गये हैं। यहां के शिक्षकों को आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण दिलाया गया है ताकि वे आधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ सकें।

जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2023 के कार्यालय का किया उद्घाटन

11 लाख से भी ज्यादा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 11 लाख 14 हजार 756 लाभुकों के बीच 757 करोड़ 4 लाख 99 हजार 9 सौ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया। इन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, सर्वजन पेंशन योजना, धोती साड़ी योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.