जेसीआई ने एक्सपो उत्सव 2023 के कार्यालय का किया उद्घाटन

Ranchi: JCI रांची ने अपने 26वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को कॉमर्स टावर, लाइन टैंक रोड स्थित अपने कार्यालय में किया। अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित

एक्सपो उत्सव 2023 के कार्यालय का किया उद्घाटन
Advertisement

Ranchi: JCI रांची ने अपने 26वें एक्सपो उत्सव के कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को कॉमर्स टावर, लाइन टैंक रोड स्थित अपने कार्यालय में किया। अध्यक्ष जेसी अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक स्टॉल धारक अपना स्टॉल एक्सपो में लगायेंगे। अभी तक 250 से अधिक स्टॉल की बुकिंग कर ली गई है। एक्सपो 2023 के मुख्य संयोजक जेसी संजय जैन ने बताया कि कार्यालय में अब प्रतिदिन पदाधिकारी एवं सदस्यगण एकत्रित होंगे एवं एक्सपो की तैयारी की चर्चा करेंगे।

झारखंड में डेंगू के 302 संदिग्ध मरीज मिले, 30 में पुष्टि

एक्सपो में रोज नये-नये इवेंट्स भी होंगे। इस कार्यक्रम का संचालन हेमंत माहेश्वरी एवं ऋषभ अग्रवाल ने सफलतापूर्वक किया। इस अवसर पर सचिव तरुण अग्रवाल, अभिषेक केडिया, मनीष रामसिसरिया, आनंद धानुका, नारायण मुरारका, अनंत जैन, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, मोहित वर्मा, सिद्धार्थ जयसवाल,सुशील केडिया, प्रतीक जैन, संजय शर्मा, सनी केडिया, साकेत अग्रवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.