दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत, तालाब से मिले शव

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो मौसेरे भाइयों के शव घर के पास ही एक तालाब से बरामद किए गए। ये दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे और परिजन उन्हें रातभर ढूंढते रहे। रविवार

दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत, तालाब से मिले शव
Advertisement

Palamu : झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दो मौसेरे भाइयों के शव घर के पास ही एक तालाब से बरामद किए गए। ये दोनों बच्चे शनिवार शाम से लापता थे और परिजन उन्हें रातभर ढूंढते रहे। रविवार सुबह जब पास के तालाब में तलाश की गई, तो दोनों का शव तैरता मिला।

Also Read : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ITBP जवानों का अनुशासित योग प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान अर्पित दुबे (6 वर्ष) और आरो दुबे (8 वर्ष) के रूप में हुई है। अर्पित मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित रेडमा दशगात्र मंडप के पास रहने वाले आनंद दुबे का पुत्र था, जबकि आरो बेलवाटिका गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले अनुराग दुबे का बेटा था। दोनों बच्चे आपस में मौसेरे भाई थे और शनिवार शाम दूध लेने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से घर के पास स्थित तालाब में खोजबीन की गई, जहां बच्चों के शव पानी में दिखाई दिए।

स्थानीय पुलिस को सूचना मिलते ही शहर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर एमएमसीएच अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में नहाने के दौरान डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे में हैं और पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। मासूम बच्चों की इस तरह अचानक हुई मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तालाबों के किनारे सुरक्षा के उचित उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *