बाबरी मस्जिद की तर्ज पर निर्माण को लेकर मुरशिदाबाद में जुटा करोड़ों का चंदा

Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुरशिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर जबरदस्त चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की अगुवाई में चल रहे इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक करीब 5

बाबरी मस्जिद की तर्ज पर निर्माण को लेकर मुरशिदाबाद में जुटा करोड़ों का चंदा
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुरशिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद निर्माण को लेकर जबरदस्त चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की अगुवाई में चल रहे इस प्रोजेक्ट के लिए अब तक करीब 5 करोड़ रुपये का दान जुटाया जा चुका है।

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर आधारशिला रखे जाने के बाद से दान पेटियों में रोजाना बड़ी रकम आ रही है। समिति के सदस्यों के अनुसार, हाल ही में एक ही दिन में 23 लाख रुपये से अधिक नकद, साथ ही सोने की अंगूठी, नथ और बालियां भी दान में मिलीं।

यह मस्जिद करीब 23 बीघा जमीन पर बनाई जानी है। चंदा देश और विदेश से नकद, ऑनलाइन ट्रांसफर और आभूषणों के रूप में आ रहा है। हुमायूं कबीर ने बताया कि एक व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये देने का वादा किया है, जो अभी प्राप्त होना बाकी है। बैंकिंग व्यवस्था पूरी होने के बाद कतर, सऊदी अरब, बांग्लादेश और इंग्लैंड जैसे देशों से भी फंड आने की उम्मीद है।

राजनीतिक मोर्चे पर भी हुमायूं कबीर सक्रिय नजर आ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस से निलंबन के बावजूद उन्होंने राजनीति छोड़ने से इनकार किया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में वे बंगाल की राजनीति में किंगमेकर की भूमिका निभाएंगे।

22 दिसंबर को वे अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान करने वाले हैं, जबकि 17 दिसंबर को विधानसभा सत्र में शामिल होने की भी पुष्टि की है। तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे मस्जिद निर्माण अभियान से दूरी बनाते हुए इसे अपनी समावेशी राजनीति के खिलाफ बताया है।

इस विवादास्पद निर्माण परियोजना और नई पार्टी के गठन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए समीकरण के उभरने के संकेत मिल रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *