स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल, पतरातु में गर्व के साथ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Patratu : पतरातु विद्युत उत्‍पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ, एनसीसी और फायर विंग की

स्वतंत्रता दिवस पर पीवीयूएनएल, पतरातु में गर्व के साथ ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Advertisement

Patratu : पतरातु विद्युत उत्‍पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए. के. सहगल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत सीआईएसएफ, एनसीसी और फायर विंग की आकर्षक परेड से हुई।

ध्वजारोहण के उपरांत अपने संबोधन में श्री सहगल ने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से 800 मेगावाट यूनिट के पूर्ण भार परीक्षण (फुल लोड ट्रायल) को सुरक्षा मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किए जाने की सराहना की। उन्होंने सभी कर्मचारियों और उपस्थित अतिथियों से समाज के कल्याण और सतत विकास की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनु सहगल ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को चश्मे वितरित किए। इसके पश्चात बाल भवन और सृजन के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बैगपाइपर बैंड की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं सीआईएसएफ के जवानों द्वारा इज़राइली मार्शल आर्ट “क्राव मागा” पर आधारित कॉम्बैट शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कर्ष छात्रवृत्ति, सीईओ मेधावी सम्मान सहित विभिन्न पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा 11 मोटर चालित ट्राइसाइकिलें दिव्यांगजनों को भेंट की गईं। इस अवसर पर पीवीयूएनएल परिवार के सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *