शिबू सोरेन के दशकर्म की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत

शिबू सोरेन के दशकर्म की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ई-रिक्शा चलाकर लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा
Advertisement

Ramgarh : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दशकर्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को संथाली रीति-रिवाज से दशकर्म का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद 16 अगस्त को संस्कार भोज होगा। वहीं गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए स्थानीय पारंपरिक विधान पूरा किया। परिवार की वरिष्ठ सदस्य दीपमनी सोरेन के साथ श्राद्ध कार्यक्रम से संबंधित सलाह-मशविरा भी हुआ।

संस्कार भोज में प्रदेश के अलावा देश के कई विशिष्ट और अतिविशिष्ट लोगों के शामिल होने की संभावना है। संस्कार भोज के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। वाहनों की पार्किंग के लिए लुकैयाटांड से लेकर कई स्थलों को चिह्नित किया गया है। लुकैयाटांड में तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं, जबकि चौथा हेलीपैड पैतृक आवास के सामने बनाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में 10 आईपीएस अधिकारी, 60 डीएसपी, 65 इंस्पेक्टर और लगभग 2500 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा । यातायात प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीमें लगातार 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर ‘श्राद्ध कर्म’ की तैयारियों का लिया जायज़ा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्ध कर्म की तैयारियों का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जायज़ा लिया। उन्होंने स्वयं ई-रिक्शा चलाकर पूरे आयोजन स्थल का भ्रमण किया और हर पंडाल में जाकर व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, टेंट, बैठने की व्यवस्था और शौचालय की पर्याप्त सुविधा सुनिश्चित की जाए, साथ  ही यातायात व्यवस्था इस प्रकार बनाई जाए कि किसी को भी दुश्वारी न हो। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और नेमरा गांव के लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *