नारायणा धाम में 151 क्विंटल फूलों से खेली जाएगी होली, निकलेगी पेशवाई

उज्जैन। जिले की महिदपुर तहसील में स्थित श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रतीक नारायणा धाम में 7 मार्च को फाग महोत्सव एवं ध्वज उत्सव का आयोजन होगा। महंत दिग्विजय महाराज निर्वाणी अखाड़ा द्वारा पेशवाई में निशान एवं अखाड़ा निकाला जाएगा। होली एवं ध्वज उत्सव चल

Advertisement

उज्जैन। जिले की महिदपुर तहसील में स्थित श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के प्रतीक नारायणा धाम में 7 मार्च को फाग महोत्सव एवं ध्वज उत्सव का आयोजन होगा। महंत दिग्विजय महाराज निर्वाणी अखाड़ा द्वारा पेशवाई में निशान एवं अखाड़ा निकाला जाएगा। होली एवं ध्वज उत्सव चल समारोह मंदिर से प्रात: 9 बजे बैण्ड-बाजे एवं ढोल-नगाड़ों के साथ प्रारंभ होगा।

श्री कृष्ण सुदामा नारायणा धाम समिति सदस्य डॉ दुर्गाशंकर पांचाल ने बताया कि मालवी फाग गीतों पर बाबूलाल देवड़ा की कलाकार मंडली के साथ ही अंचल के क्षेत्रों से भजन मण्डलिया भी सम्मिलित होगी। चल समारोह में हाथी, घोड़े, ऊंट इत्यादि सम्मिलित होंगे। सम्पूर्ण गांव में फूलों से भव्य स्वागत होगा। दोपहर 12 बजे अभीजीत मुहुर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होगा। इसके इस आयोजन में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 151 क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.