नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को दस साल कैद की सजा

मिंस्क (बेलारूस)। बेलारूस की एक अदालत ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अलेस बेलारूस में मानवाधिकार के सबसे बड़े समर्थक माने जाते हैं। वे वर्ष 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके

Advertisement

मिंस्क (बेलारूस)। बेलारूस की एक अदालत ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलेस बेलियात्स्की को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अलेस बेलारूस में मानवाधिकार के सबसे बड़े समर्थक माने जाते हैं। वे वर्ष 2022 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

अलेस और उनके वियासना मानवाधिकार केंद्र से जुड़े तीन पदाधिकारियों को सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और तस्करी में मदद का दोषी ठहराया गया है। वर्ष 2020 के चुनाव के दौरान हुए प्रदर्शन के बाद अलेस और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। अलेस के एक सहयोगी डजमिट्री गिरफ्तार होने से पहले बेलारूस से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.