अधूरे ओवरब्रिज से गिरकर किशोर की मौत, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ हादसा

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन उरांव (पिता अर्जुन उरांव) के रूप में हुई है, जो पांकी रोड स्थित पोखराहा गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार,

अधूरे ओवरब्रिज से गिरकर किशोर की मौत, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ हादसा
Advertisement

Palamu : पलामू के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन उरांव (पिता अर्जुन उरांव) के रूप में हुई है, जो पांकी रोड स्थित पोखराहा गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम अमन अपने दोस्तों के साथ चियांकी स्थित नेशनल हाईवे के अधूरे ओवरब्रिज पर जन्मदिन पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान उसे स्कूटी चलाने के लिए दी गई, जबकि उसे स्कूटी चलाना नहीं आता था। स्कूटी चलाने के दौरान वह अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय अमन की मां सतबरवा क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं, जबकि उसके पिता काम के सिलसिले में बनारस गए हुए थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।

शनिवार सुबह 10 बजे एमएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम किया गया। अमन दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

मृतक के भाई के अनुसार, जन्मदिन पार्टी में गांव के ही पांच दोस्त शामिल थे, जिनमें कुछ लड़कियां भी थीं। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल स्कूटी का रजिस्ट्रेशन नंबर JH03A 3175 बताया गया है।

थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *