दिल्ली-एनसीआर में आज हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज (बुधवार) सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम

Advertisement

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में आज (बुधवार) सुबह मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा चल रही है। मौसम सर्द हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के आसमान पर बादलों का डेरा है। उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि भारत में 1877 के बाद से इस साल फरवरी का महीना सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 29.54 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसे ‘ग्लोबल वार्मिंग’ से जोड़ते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी थी। इस विभाग ने कहा था कि देश के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के हाइड्रोमेट और एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के प्रमुख एससी भान ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में चरम मौसम स्थिति का अनुभव हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *