फतेहपुर: कोल्ड स्टोर में अमोनिया का रिसाव, दो श्रमिक बेहोश

फतेहपुर। जिले में बुधवार की बीती रात एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का अचानक गैस रिसाव शुरु को गया। जिससे कोल्ड स्टोर में रहने वाले दो मजदूर उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गये। जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारी मय फोर्स के मौके

Advertisement

फतेहपुर। जिले में बुधवार की बीती रात एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का अचानक गैस रिसाव शुरु को गया। जिससे कोल्ड स्टोर में रहने वाले दो मजदूर उसकी चपेट में आकर बेहोश हो गये। जानकारी मिलते ही जिले के आलाधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुँच किसी तरफ गैस रिसाव को बंद कर स्थित में काबू पाया और राहत की सांस ली। इसके पूर्व सावधानी के तौर पर आसपास के लोगों से घर खाली कराया गया और उन्हें सुरक्षित जगह भेजा गया। बेहोश दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल भेजा गया।

थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव स्थित शंकर बरदानी कोल्ड स्टोर में आज देर रात करीब पौने 12 बजे सिलेंडर से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस रिसाव से आस-पास निवासियों के बीच अफरा तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर परिसर में निवास करने वाले मजदूर में से काजल पुत्री श्याम किशोर तथा राम सिंह गैस रिसाव की चपेट में आकर बेहोश हो गये। दोनों श्रमिकों को पुलिस ने बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा।

गैस रिसाव की जानकारी आलाधिकारियों को हुई तो जिलाधिकारी श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी दिनेशचंद्र मिश्रा, थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह, असोथर थाना पुलिस और फतेहपुर व खागा से दमकल की गाड़िया बुलाई गई। असोथर रोड के दोनों तरफ का 500 मीटर का क्षेत्र खाली कराया गया है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के रिसाव से आसपास के क्षेत्र में गैस की बदबू जब बाशिंदों को महसूस हुई तो क्षेत्रीय लोगों प्रशासन को जानकारी दी। सावधानी के तौर पर घर खाली कर दूर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया और तकनीकी टीम बुलाकर शीघ्र ही रिसाव पर काबू पा लिया गया। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *