फॉरेस्ट्री कॉलेज बीएयू में तालाबंदी, छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में वानिकी स्नातकों को वंचित करने पर जताया विरोध

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) स्थित फॉरेस्ट्री कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्टर (रेंजर) पदों के लिए निकाली जा रही नई नियुक्तियों

फॉरेस्ट्री कॉलेज बीएयू में तालाबंदी, छात्रों ने भर्ती प्रक्रिया में वानिकी स्नातकों को वंचित करने पर जताया विरोध
Advertisement

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) स्थित फॉरेस्ट्री कॉलेज के छात्रों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में तालाबंदी कर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्टर (रेंजर) पदों के लिए निकाली जा रही नई नियुक्तियों में वानिकी स्नातकों के हितों की अनदेखी की जा रही है।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता के मानकों से वानिकी (Forestry) में स्नातक डिग्री धारकों को अलग किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। छात्रों ने कहा कि वानिकी की पढ़ाई विशेष रूप से वन विभाग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कराई जाती है, ऐसे में इन पदों पर उनकी प्राथमिकता तय होनी चाहिए।

छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन कर वानिकी स्नातकों के लिए अनिवार्य आरक्षण या प्राथमिकता दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपने रुख पर अडिग रहे। इस बीच विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।

बताया जा रहा है कि छात्रों ने जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का भी निर्णय लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *