ईडी कार्यालय पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी

रांची। कैश कांड मामले में कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी बुधवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इससे पहले जनवरी महीने में नमन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन स्वास्थ्य

Advertisement

रांची। कैश कांड मामले में कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी बुधवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

इससे पहले जनवरी महीने में नमन को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर नमन ईडी के कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके बाद ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजा, जिसमें आठ फरवरी को ईडी कार्यालय बुलाया गया था। नमन कांग्रेस के कोलेबिरा क्षेत्र से विधायक हैं।

उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई 2022 को कांग्रेस के तीनों विधायक इरफान अंसारी राजेश कश्यप और नमन विक्सल कोंगाड़ी एक साथ 48 लाख नकदी के साथ पकड़े गये थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *