अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

कोलकाता। छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। घटना नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुई। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षक

Advertisement

कोलकाता। छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। घटना नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात को हुई। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षक को नरेंद्रपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिक्षक का नाम देवव्रत माइती है। उसके खिलाफ शिकायत है कि उसने नौवीं कक्षा की छात्रा को पढ़ाने के नाम पर घर पर अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद छात्रा बीमार पड़ गई और फिर मामले का पता चला। पीड़िता ने मां को पूरा मामला बताया। इस घटना में पीड़िता की मां ने मंगलवार रात नरेंद्रपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। सोनारपुर ग्रामीण अस्पताल में पीड़िता का शारीरिक परीक्षण किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को बुधवार को बारूईपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/भानुप्रिया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *