घर में आग लगने से तीन जिंदा जले, चार झुलसे

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर के एक घर में बीती रात आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए। हादसे के समय घर में सात लोग थे। आग अचानक फैलने से वे खुद को बचा नहीं सके। झुलसे लोगों को

Advertisement

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर के एक घर में बीती रात आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य झुलस गए। हादसे के समय घर में सात लोग थे। आग अचानक फैलने से वे खुद को बचा नहीं सके। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमृतसर के इस्लामाबाद स्थित रोज एन्क्लेव स्थित कोठी नंबर 18 में बीती रात अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने लपटें देखकर तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिस समय आग लगी घर में 7 लोग सोए हुए थे। जब उनकी नींद खुली तो आग इतनी बढ़ चुकी थी कि वे बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान तजिंदर सिंह (40), मंदीप कौर (39) और बेटे दिलप्रीत के रूप में हुई है। वहीं सहज, दिलवांश, किरन और सुखमन दूसरे कमरे में सो रहे थे। वह भी झुलस गए, लेकिन वे समय रहते बाहर निकल गए। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शॉट सर्किट की वजह से ही आग लगी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *