होली पर रांची में गूंजेगा ठहाकों का मंच, 1 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन

Ranchi : होली के रंगों के बीच रांचीवासियों को साहित्य और हास्य का खास तोहफा मिलने जा रहा है। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से 1 मार्च को शहर के मारवाड़ी भवन में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संयोजक

होली पर रांची में गूंजेगा ठहाकों का मंच, 1 मार्च को हास्य कवि सम्मेलन
Advertisement

Ranchi : होली के रंगों के बीच रांचीवासियों को साहित्य और हास्य का खास तोहफा मिलने जा रहा है। कवि सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से 1 मार्च को शहर के मारवाड़ी भवन में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

समिति के संयोजक पवन शर्मा ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन होली के उल्लास को और भी यादगार बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। वहीं समिति के प्रवक्ता सह कोषाध्यक्ष मनोज बजाज ने बताया कि सम्मेलन में देश के जाने-माने हास्य और व्यंग्य कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।

कवि सम्मेलन में जिन कवियों की प्रस्तुति होगी, उनमें दिल्ली से सुनील जोगी, राजस्थान से ख्याली शरण, कोटा से डॉ. आदित्य जैन, उत्तर प्रदेश से डॉ. विष्णु सक्सेना, नागपुर से श्रद्धा शौर्य और प्रतापगढ़ से पार्थ नवीन शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार, यह हास्य कवि सम्मेलन श्रोताओं को हंसी, व्यंग्य और साहित्यिक आनंद से भर देने वाला होगा। होली के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर शहर के साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *