SIR कार्य कर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

Koderma : सदर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य कर घर लौट रहे महिला एवं युवती सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल। साथ ही दो अन्य लोगो को

SIR कार्य कर लौट रहे लोग सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत
Advertisement

Koderma : सदर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य कर घर लौट रहे महिला एवं युवती सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल। साथ ही दो अन्य लोगो को चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर सदर प्रखंड के गरायडीह गांव के लोग SIR का काम पूरा कर गाँव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जयनगर रोड पर अनंतडीह के पास सड़क किनारे रखे ईंट-बालू के ढेर से उनका वाहन टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही करीब 50 वर्षीय गिरिजा देवी (पति स्व. लक्ष्मण यादव) की मौत हो गई।

वहीं पथलडीहा पंचायत के बेहराडीह निवासी 22 वर्षीय माया कुमारी पिता रामस्वरूप दास गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री रखने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर सदर सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझा – बुझाकर जाम को हटाया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.