ऑपरेशन विश्वास: कोडरमा पुलिस ने 53 लाख के 177 मोबाइल बरामद किए

Chandwara( Koderma) : पुलिस लाइन मे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर खोए हुए मोबाइल को उनके मालिक को सौपा गया। आम नागरिकों के खोए और चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए कोडरमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “विश्वास” के तहत

ऑपरेशन विश्वास: कोडरमा पुलिस ने 53 लाख के 177 मोबाइल बरामद किए
Advertisement

Chandwara( Koderma) : पुलिस लाइन मे दिन शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर खोए हुए मोबाइल को उनके मालिक को सौपा गया। आम नागरिकों के खोए और चोरी हुए मोबाइल को बरामद करने के लिए कोडरमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “विश्वास” के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 177 स्मार्टफोन बरामद कर उनके वैध मालिकों को लौटाया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति (दिनांक 25.09.2026) के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी शाखा, कोडरमा द्वारा आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डाटा विश्लेषण के माध्यम से 177 स्मार्टफोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपये है।

बरामद 177 मोबाइल में से 121 मोबाइल विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से गुम/चोरी हुए थे, जबकि 56 मोबाइल कोडरमा जिला क्षेत्र के थे।

मोबाइल का राज्यवार विवरण:
महाराष्ट्र से 35, दिल्ली से 31, पश्चिम बंगाल से 13, तेलंगाना से 13, कर्नाटक से 08, केरल से 05, उत्तर प्रदेश से 03, मध्य प्रदेश से 03, हरियाणा से 02, तमिलनाडु से 02, छत्तीसगढ़ से 02, राजस्थान से 01, आंध्र प्रदेश से 01, गोवा से 01 और दादर नगर हवेली से 01 मोबाइल बरामद किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.