अग्निवीर भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक

सीहोर। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए इस वर्ष आयोजित होने वाली रैली की अधिसूचना प्रकाशित की गई है और Join Indian Army की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देखी जा सकती है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संचालक कर्नल सब्यसाची बाकुंडी ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवार

Advertisement

सीहोर। अग्निवीर भर्ती रैली के लिए इस वर्ष आयोजित होने वाली रैली की अधिसूचना प्रकाशित की गई है और Join Indian Army की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर देखी जा सकती है। सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के संचालक कर्नल सब्यसाची बाकुंडी ने बताया कि सभी इच्छुक उम्मीदवार अग्निवीर रैली के लिए ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च तक कर सकते हैं।

ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2023 की रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा। इस वर्ष भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी। रेजिस्ट्रेशन के बाद आगामी अप्रैल से मई 2023 के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को ही शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। अधिसूचना के साथ वूमैन मिलिट्री पुलिस, नर्सिंग सहायक व वैटनरी एवं सिपाही फारमा की अधिसूचनाएं प्रकाशित हो चुकी है और ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 15 मार्च 2023 तक खुला रहेगा।आवेदक आवेदन में किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो वेबसाइट पर दी गई वीडियो को देखकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *