महिला सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत महिला सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला अजब निवासी गीता (30) पत्नी अंकुर ने गले में

Advertisement

फिरोजाबाद। जनपद में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत महिला सहित तीन लोगों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला अजब निवासी गीता (30) पत्नी अंकुर ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। गीता को फंदे पर लटका देख ससुरालीजन हैरान रह गये। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। पुलिस ने घटना से मृतका के मायका पक्ष को अवगत कराया है और मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं दूसरी घटना में थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव गुराऊ निवासी राजेश (55) पुत्र एवरन सिंह ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है। वही तीसरी घटना में अजय (27) पुत्र सम्मन सिंह ने भी फंदा लगा लिया जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी। परिजनों ने बताया कि अजय की पत्नी मायके चली गई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *