साइबर शिकायतकर्ताओं से लगातार संपर्क में रहेगी पुलिस, पल-पल का मिलेगा अपडेट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साइबर अपराध के प्रति जांच को और सक्षम बनाने के लिए कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने विशेष निर्देश दिया है। इंटरनेट के जरिए ठगी के शिकार लोगों से लगातार पुलिस संपर्क में रहेगी और उन्हें हर पल

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में साइबर अपराध के प्रति जांच को और सक्षम बनाने के लिए कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने विशेष निर्देश दिया है। इंटरनेट के जरिए ठगी के शिकार लोगों से लगातार पुलिस संपर्क में रहेगी और उन्हें हर पल का अपडेट दिया जाएगा। लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं कि साइबर क्राइम के मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस शिकायतकर्ता से बहुत अधिक संपर्क में नहीं रहती और उनका बर्ताव भी बहुत अच्छा नहीं रहता है। इसे लेकर विनीत गोयल ने प्रत्येक थाने के प्रभारी, खुफिया विभाग के अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक हाल ही में की है। उन्होंने बैठक में स्पष्ट किया है कि तकनीक के साथ विकसित होती दुनिया में साइबरक्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। तमाम तरह के प्रचार प्रसार करने होंगे। खासकर बैंक फ्रॉड के मामले में लोगों के साथ संपर्क में रहने को कहा गया है। पुलिस आयुक्त ने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी आदेश दिए हैं ताकि बैंकों से लगातार संपर्क बनाकर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाया जा सके। गोयल ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता से किसी भी तरह से दुर्व्यवहार कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि साइबर क्राइम के शिकार हुए लोगों से लगातार संपर्क में रहना होगा। जिस तरह से उनके साथ ठगी हुई है उसे पूरी तरह से समझ कर दूसरों को भी जागरूक करना जरूरी। है इसके अलावा कोलकाता में हाल में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं जिसे लेकर पुलिस आयुक्त ने चिंता जाहिर की है और ठोस कदम उठाने को कहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.