कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ का रुद्राभिषेक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now सारण, सोनपुर। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित बाबा हरिहर नाथ की विशेष

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोनपुर में बाबा हरिहर नाथ का रुद्राभिषेक
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

सारण, सोनपुर। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को सोनपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित बाबा हरिहर नाथ की विशेष पूजा-अर्चना की और विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न किया।

पूजन के बाद कृषि मंत्री ने देश, बिहार प्रदेश और संपूर्ण हरिहर क्षेत्र की जनता के सुख, शांति और खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ रुद्राभिषेक

पूजन कार्य बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के आचार्यों और पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

मंदिर न्यास समिति ने किया सम्मानित

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने कृषि मंत्री का स्वागत किया।

न्यास समिति की ओर से सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने कृषि मंत्री को अंग वस्त्र, पुष्प माला, बाबा का पवित्र प्रसाद और स्मृति प्रतीक चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

भाजपा कार्यकर्ता और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.