1 सितंबर से नए नियम: LPG सिलेंडर, हवाई सफर और कार खरीदने वालों पर असर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 1 सितंबर से 5 बड़े बदलाव रसोई के बजट, हवाई

1 सितंबर से नए नियम: LPG सिलेंडर, हवाई सफर और कार खरीदने वालों पर असर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और 1 सितंबर 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। 1 सितंबर से 5 बड़े बदलाव रसोई के बजट, हवाई यात्रा, विदेश यात्रा और कार खरीदने वालों को प्रभावित कर सकते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG और ATF की नई कीमतें जारी कर सकती हैं, जबकि टाटा और हुंडई की कारों की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा LPG e-KYC की समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है और विदेश जाने वाले यात्रियों के इमिग्रेशन नियम में भी बदलाव होगा।

LPG सिलेंडर की नई कीमतें होंगी जारी

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। 1 सितंबर को भी नए LPG Cylinder Price जारी किए जाएंगे, जिसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ सकता है।

अगस्त की पहली तारीख को कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती की थी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

LPG e-KYC कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त

घरेलू LPG सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना जरूरी है। IOCL, BPCL और HPCL ने LPG e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी थी।

निर्धारित समय तक e-KYC पूरी नहीं करने पर 1 सितंबर से घरेलू LPG सिलेंडर महंगा पड़ सकता है या सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है।

ATF के साथ CNG-PNG के दाम में भी बदलाव संभव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने की पहली तारीख को LPG के साथ एयर टर्बाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में भी बदलाव करती हैं। सितंबर में ATF की नई कीमतें जारी होने के बाद हवाई यात्रा के खर्च में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव संभव है।

टाटा और हुंडई की कारें होंगी महंगी

सितंबर की शुरुआत कार खरीदने वालों के लिए भी महंगी साबित हो सकती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड 1 सितंबर 2026 से अपनी सभी कारों और SUV की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने वाली है।

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों यानी EV दोनों पर लागू होगी। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से बढ़ोतरी की राशि अलग होगी।

टाटा के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी इस साल तीसरी बार अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

विदेश यात्रा के इमिग्रेशन नियम में बदलाव

1 सितंबर से विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में भी बदलाव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी।

यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इस बदलाव से हवाई यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.