केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को मिला मौका, शमी को आराम

इंदौर। भारत ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में

Advertisement

इंदौर। भारत ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को शामिल किया है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन की वापसी हुई है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह काफी अच्छा ड्रेसिंग रूम है और टीम का मनोबल ऊंचा है। खिलाड़ियों को अपने कौशल पर भरोसा है। हमने यहां काफी क्रिकेट खेली है लेकिन यह सतह थोड़ा अलग है। थोड़ा सूखा दिखता है और आपको अपने कौशल को अनुकूलित करना होगा और हर समय इसमें रहना होगा। हम अभी तक डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं और हमारा लक्ष्य यह मैच जीतकर क्वालीफाई करना है। हमने दो बदलाव किए हैं- केएल की जगह गिल आए हैं। वहीं, हमने शमी को आराम दिया और उमेश यादव को मौका मिला है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *