मार्करम ने दो साल बाद लगाया शतक, अंतिम सत्र में वेस्टइंडीज ने की वापसी

सेंचुरियन। एडन मार्करम के बेहतरीन शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। मार्करम ने 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी

Advertisement

सेंचुरियन। एडन मार्करम के बेहतरीन शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने पर 8 विकेट पर 314 रन बना लिए हैं। मार्करम ने 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। मार्करम के अलावा डीन एल्गर ने भी 71 रनों के शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मार्करम का यह उनके करियर का छठा टेस्ट शतक था।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एल्गर और मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को अल्जारी जोसेफ ने तोड़ा। अल्जारी ने एल्गर को ब्लैकवुड के हाथों कैच कराकर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया। इसके बाद टोनी डे जॉर्जी ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े। इस दौरान मार्करम ने अपने दो साल के इंतजार को खत्म करते हुए अपने टेस्ट करियर का छठां शतक लगाया।

221 के कुल स्कोर पर जॉर्जी 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। कप्तान तेम्बा बावुमा कुछ खास नहीं कर सके और बिना खाता खोले अल्जारी जोसेफ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। 236 के कुल स्कोर पर मार्करम भी 115 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और दिन का खेल खत्म होने पर अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट पर 314 रन बनाए। मार्को जेनसेन 17 और गेराल्ड कोएट्जी 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ ने तीन, केमार रोच, काइल मेयर्स, शैनन ग्रेबियल और जेसन होल्डर ने 1-1 विकेट लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *