मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक

मंदिर के पास कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया चौक के पास एनएच-327ई किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ, जहां करीब छह लोग कीर्तन कर रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने कीर्तन कर रहे लोगों को रौंद दिया। वाहन करीब 50 मीटर तक आगे बढ़ने के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।

मृतकों की पहचान तिलाई दास (65), राजू दास (50), सुरेंद्र यादव (45), भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव और कृष्ण मोहन साह के रूप में हुई है। सभी मृतक कटैया पंचायत के रहने वाले थे।

वहीं, रामचंद्र यादव हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तिलाई दास और राजू दास कटैया पंचायत के वार्ड 12 के निवासी थे। सुरेंद्र यादव वार्ड 15, भुवनेश्वरी यादव उर्फ कोयली यादव वार्ड 11 और कृष्ण मोहन साह वार्ड 13 के रहने वाले थे।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को अंजाम देने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मंगलवार देर रात डीएम सावन कुमार ने बताया कि एसडीएम को घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने कटैया चौक के पास सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों को हटवाना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अस्थायी दुकानें होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे की अस्थायी दुकानों को हटाने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.