Patna : पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित पारस हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पांच की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बेऊर जेल से इलाज के लिए पैरोल पर आए कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोलियों से भून दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। Also Read : ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड की टीम रवाना बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा बक्सर जिले का निवासी था और राजेंद्र केसरी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। तबीयत खराब होने के चलते वह पिछले 15 दिनों…
Author: admin
Ranchi : झारखंड के कराटे खिलाड़ियों का उत्साह अपने चरम पर है क्योंकि राज्य की टीम 19 और 20 जुलाई को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली दूसरी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गुरुवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। कल्पना सोरेन ने कहा – जनता से जुड़े मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 9 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो विभिन्न वर्गों में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: राधिका कुमारी, वैष्णवी कुमारी, संपूर्ण वैभव, नितेश कुमार,…
Giridih : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने गुरुवार को गिरिडीह परिसदन में एक अहम बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। रांची में नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त, प्रशासन ने मारा छापा बैठक में विधायक ने जिले के अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और जमीनी क्रियान्वयन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, और इसके…
Ranchi : राजधानी रांची में नकली खाद्य सामग्री के खिलाफ प्रशासन की सख्ती जारी है। गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में ओरमांझी थाना क्षेत्र में नकली पनीर की एक बड़ी खेप पकड़ी गई। यह छापा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत मारा गया। आरजी कर रेप-मर्डर केस: सीबीआई जांच पर पीड़िता के माता-पिता ने उठाए सवाल सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। नकली पनीर ऑटो के माध्यम से रांची शहर में भेजा जा रहा था,…
Kolkata : आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में सीबीआई की जांच को लेकर पीड़िता के माता-पिता ने गंभीर आपत्ति जताई है। परिजनों ने निचली अदालत में एक आवेदन दायर कर यह आशंका जताई है कि जांच एजेंसी निष्पक्षता से काम नहीं कर रही और उनकी बेटी को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है। दर्दनाक सड़क हादसा, 4 युवकों की मौके पर मौत परिजनों के वकील ने कोर्ट में कहा कि मामले की जांच देख रहे सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक सम्पत मीणा और कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त…
Ajmer : जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा तड़के करीब 3:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर लामाना पुलिया के पास हुआ। हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। झारखंड में भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट थाना प्रभारी एएसआई हुकुम सिंह ने बताया कि पांच युवक एक कार में सवार होकर अजमेर की ओर किसी कार्य से जा रहे थे।…
Ranchi : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश पलामू जिले के चैनपुर में रिकॉर्ड की गई, जहां 204 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रांची के रातू में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, पांच शातिर चोर गिरफ्तार इसके अलावा डाल्टनगंज में भी भारी बारिश हुई, जहां 158.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पलामू प्रमंडल के अन्य क्षेत्रों में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। नाव बाजार में 82.7 मिमी, पनकी में 93.3 मिमी, नौडीहा बाजार में 72…
Ranchi : रातू थाना क्षेत्र में 11 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। अहमदाबाद विमान हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, कैप्टन ने खुद बंद किए इंजन पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना चालाटोली कटहल मोड़, सिमलिया निवासी आशुतोष उरांव के घर पर हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर रातू थाना में कांड संख्या 260/2025 दर्ज किया गया, जिसमें…
Washington/Ahmedabad : पिछले महीने 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के 32 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 को लेकर एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग में इस बात के संकेत मिले हैं कि विमान के वरिष्ठ कैप्टन ने खुद ही दोनों इंजनों का ईंधन प्रवाह बंद कर दिया था, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। अदाणी फाउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विमानन जगत और प्रशासन में…
Hazaribagh : जिले के बड़कागांव में अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के गोंदलपुरा, गाली, बलोदर और चंदौल गांवों के 120 परियोजना प्रभावित परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाले धान के बीज और उर्वरकों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य किसानों को खरीफ फसल सीजन के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देना था। मानसून के आने के साथ अदाणी फाउंडेशन की समय पर की गई यह पहल किसानों के बीच एक नई आशा और उत्साह का संचार कर रही है, जिससे इस खेती के मौसम में बेहतर फसल होने की उम्मीदें…

