Author: admin

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पतालों का निरीक्षण करना अब राज्य में विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। कृष अंसारी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते नजर आए। हैरानी की बात यह है कि वह इन निरीक्षणों का वीडियो बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा कर रहे हैं। गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, बड़ा हादसा टला राज्य में किसी मंत्री के परिजन द्वारा इस तरह खुले रूप से विभागीय संस्थानों का निरीक्षण करने और उसका प्रचार-प्रसार करने…

Read More

Ajmer : शनिवार तड़के अजमेर-ब्यावर रेलमार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुंबई से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12216) के इंजन में अचानक आग लग गई। यह हादसा अजमेर जिले के सेंदड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पत्नी ने नहीं दिया खाना, पति ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या तेज रफ्तार से दौड़ रही ट्रेन में जैसे ही धुआं उठता दिखाई दिया, लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को वायरलेस के माध्यम से सूचना दी। लोको पायलट की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सैकड़ों…

Read More

Bastar : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने जानलेवा मोड़ ले लिया। बुरगुम थाना क्षेत्र के सरगीपाल पुजारीगुड़ा गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा खाना न देने पर उसे बेरहमी से कुल्हाड़ी से मार डाला। ट्रंप ने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प पर दायर किया मुकदमा, हर्जाना मांगा 10 अरब डॉलर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बोमड़ा राम कटामी (35) रोज की तरह घर पहुंचा और नशे की हालत में अपनी पत्नी भीताय कटामी से खाना मांगा। लेकिन पत्नी खुद भी शराब…

Read More

Washington : संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने दुनिया के प्रमुख मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक के अखबार द वाल स्ट्रीट जर्नल पर छपी एक खबर पर मोटा हर्जाना मांगा है। उन्होंने रूपर्ट मर्डोक, द वाल स्ट्रीट जर्नल, न्यूजकॉर्प के खिलाफ मुकदमा दायर कर हर्जाना के रूप में 10 अरब डॉलर दिलाने की मांग की है। वह द वाल स्ट्रीट जनरल में जेफरी एपस्टीन को ‘कभी लिखे गए उनके कथित अश्लील पत्र’ के छापने से आगबबूला हैं। जीआईएमएस द्वारा जिम कॉर्बेट में पीजीडीएम छात्रों की आउटबाउंड ट्रेनिंग सीएनबीसी की खबर के अनुसार, द वाल स्ट्रीट जर्नल में छपी…

Read More

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क-2 स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (GIMS) ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम कोर्स के विद्यार्थियों के लिए एक पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन किया। यह प्रशिक्षण 10 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में संपन्न हुआ। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व कौशल, टीमवर्क, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान और भावनात्मक बुद्धिमत्ता जैसे गुणों का विकास करना था। छात्रों को अकादमिक वातावरण से बाहर निकालकर उन्हें वास्तविक जीवन की…

Read More

Ranchi : धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे किया गया, जिसमें विद्यालय के भैया/बहनों (विद्यार्थियों), आचार्यों (शिक्षकों) और कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग की जानकारी दी गई। ट्रेन की चपेट में आए 3 हाथी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत इस प्रशिक्षण का संचालन अग्निशमन विभाग, धुर्वा केंद्र के अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया। शैलेंद्र कुमार और गौतम कुमार ने बच्चों को अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोग की…

Read More

West Bengal : पूर्वी भारत से एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के बासतोला रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसमें एक वयस्क हाथी और दो बच्चे ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर ही मारे गए। यह घटना पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया वन क्षेत्र से सटे इलाके में घटी, जहां हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। बिस्कुट पर विवरण जरूरी, तो सड़क प्रोजेक्ट पर क्यों नहीं? स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, देर रात लगभग सात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रेलवे लाइन पार…

Read More

Ranchi : शुक्रवार प्रातः राँची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिस्का मोड़ स्थित एक पुराने स्कूल भवन का छत अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मलबे में दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। बिस्कुट पर विवरण जरूरी, तो सड़क प्रोजेक्ट पर क्यों नहीं? स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कई लोग स्कूल भवन के समीप खड़े थे। अचानक छत गिरने से सभी लोग भयभीत हो गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

Ranchi : देश में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण सवाल इन दिनों सोशल मीडिया और सिविल सोसाइटी में चर्चा का विषय बना हुआ है – “जब ₹10 के बिस्किट पर सारी जानकारी लिखना जरूरी है, तो फिर ₹100 करोड़ की सड़क या पुल की जानकारी जनता को क्यों नहीं दी जाती?” FIDE महिला वर्ल्ड कप: चारों भारतीय खिलाड़ी टाईब्रेक में पहुंचीं इस सवाल के पीछे तर्क बिल्कुल स्पष्ट और जनहित से जुड़ा हुआ है। देशभर में रोजाना हजारों किलोमीटर सड़कें और दर्जनों पुल बनते हैं, जिनमें करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन इन परियोजनाओं की लागत,…

Read More

New Delhi : फिडे महिला वर्ल्ड कप 2025 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले भारतीय शतरंज प्रशंसकों के लिए रोमांच और तनाव से भरे रहे। भारत की चारों प्रमुख खिलाड़ी — दिव्या देशमुख, आर. वैषाली, कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली — अपने-अपने मुकाबले जीतने में असफल रहीं और अब उन्हें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए टाईब्रेक मुकाबले खेलने होंगे। पारस हॉस्पिटल में गैंगवार: कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को मारी गोली दिव्या देशमुख के लिए दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने पहले गेम में चीन की विश्व नंबर दो खिलाड़ी झू जिनर को शानदार अंदाज में हराया था। लेकिन गुरुवार को हुए दूसरे…

Read More