New Delhi : संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, जो आगामी 21 अगस्त तक चलेगा। सत्र के सुचारु संचालन और मुद्दों पर चर्चा को लेकर रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा में सदन के नेता और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने की। अंजुमन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित बैठक में केंद्र सरकार के साथ-साथ कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें विपक्ष की ओर से कई गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की…
Author: admin
Ranchi : कांके प्रखंड के लिए रविवार का दिन गौरव और प्रेरणा से भरपूर रहा, जब सेंट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके की ओर से प्रखंड स्तरीय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जैक, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रांची के चंदवे में बाइक शोरूम में चोरी की नाकाम कोशिश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा सिर्फ मैट्रिक पास करना लक्ष्य नहीं होना चाहिए, असली सफलता तभी है जब आप अपने…
Ranchi : रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवे में बीती रात एक बाइक शोरूम में चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने साक्षी ऑटोमोबाइल्स (बजाज मोटरसाइकिल शोरूम) को निशाना बनाया, लेकिन वे किसी बड़ी चोरी को अंजाम देने में असफल रहे। शोरूम के संचालक दीपक कुमार चौरसिया ने बताया कि चोरों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया, लेकिन उन्हें अंदर कुछ खास कीमती सामान या नकदी नहीं मिली। झारखंड में राशन कार्ड घोटाला: अमीर उठा रहे थे गरीबों का हक हालांकि, चोर वहां से कुछ औजार और मोबाइल चार्जर जैसी छोटी-मोटी चीजें लेकर फरार हो गए। सौभाग्यवश, शोरूम को…
मुकेश रंजन Ranchi : झारखंड में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जहाँ लाखों रुपये के टर्नओवर वाले कारोबारी, होटल मालिक, गोदाम संचालक और खनन व्यवसायी वर्षों से गरीबों का राशन हड़पते आ रहे थे। ये वे लोग हैं, जो कारों में घूमते हैं, आलीशान घरों में रहते हैं, और हर माह सरकारी योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाला मुफ्त चावल व अन्य खाद्यान्न उठा रहे थे । वह भी लाल व पीले राशन कार्ड के ज़रिए। चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार यह फर्जीवाड़ा तब सामने आया जब राशन कार्डों को आधार से लिंक…
Patna : पटना के पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित तौसिफ रजा उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार गैस टैंकर की चपेट में आकर नौ गायों की मौत बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस और बंगाल एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बीती देर रात तौसिफ रजा उर्फ बादशाह कोलकाता के आनंदपुर से गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक महिला, सचिन सिंह, यूनुस खान और हरीश सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि,…
East Singhbhum (Jharkhand) : शनिवार देर रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नौ गायों की जान चली गई। यह हादसा एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार एलपीजी गैस टैंकर (नंबर NH-01L-0259) डिवाइडर पर बैठी गायों को रौंदता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नौ गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। विधायक सुरेश बैठा ने सड़क और नाली योजना का किया शिलान्यास प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस टैंकर टाटा की ओर से कोलकाता की दिशा में…
Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के चूड़ी टोला स्थित हाजी हाशिम स्ट्रीट में शनिवार को सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया। यह निर्माण कार्य नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (RRDA) की निगरानी में कराया जाएगा। इस योजना के तहत लगभग 1.25 किलोमीटर लंबी सड़क और नाली का निर्माण प्रस्तावित है। काउंसिल में झारखंडी सदस्यों की नियुक्त करे सरकार : देवेंद्रनाथ शिलान्यास के बाद जब विधायक ने इलाके का निरीक्षण किया, तो सड़कों की बदतर स्थिति देख उनका गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि एनसीसी कंपनी…
रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार फार्मासिस्ट के सरकारी पद पर कार्यरत किसी झारखंडी कर्मी को ही सदस्य और रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त करे। ऐसा नहीं होने पर आगामी 23 जुलाई को झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल बरियातू कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची में तीन नई सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी देवेंद्रनाथ ने उक्त मामले को लेकर नेपाल हाउस में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवेन्द्रनाथ ने कहा कि झारखंड राज्य…
Ranchi : झारखंड की राजधानी और अन्य प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इन परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की, जिसे तुरंत स्वीकृति दे दी गई। रांची में बनेगा 2600 बेड का विश्वस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 मुख्यमंत्री ने डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को जल्द से जल्द तैयार कर परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य के अन्य शहरों जैसे जमशेदपुर, डालटनगंज आदि में भी…
Ranchi : झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राजधानी रांची में 2600 बेड वाला अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 बनाया जाएगा। जो राज्य ही नहीं, पूरे देश के लिए एक मेडिकल चमत्कार साबित होगा। स्वास्थ्य मंत्री का बेटा कर रहा अस्पतालों का निरीक्षण, उठे सवाल राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शीघ्र ही इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगा। अस्पताल परिसर में मेडिकल…

