Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली नोटों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने सुभाष प्रसाद (उम्र 58 वर्ष), निवासी कालीनगर, थाना नामकुम को गिरफ्तार किया है, जो ₹500 के नकली नोटों के जरिए मोबाइल खरीदने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ पहले से ही नकली नोटों के कारोबार में लिप्त होने के प्रमाण मिले हैं। Also Read : पारस अस्पताल ने रचा झारखंड में मेडिकल टेक्नोलॉजी का इतिहास यह कार्रवाई एक सतर्क 32 वर्षीय युवक की जानकारी से शुरू हुई, जिसने संदेह होने पर लोअर…
Author: admin
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। पारस एचईसी अस्पताल ने राज्य की पहली ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) से निर्देशित टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर झारखंड में उन्नत तकनीकी चिकित्सा का नया अध्याय शुरू किया है। यह अत्याधुनिक सर्जरी एक 60 वर्षीय महिला मरीज पर की गई, जिसका संचालन अस्पताल के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन और जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार डेविड ने किया। इस प्रक्रिया में ऑगमेंटेड रियलिटी तकनीक का उपयोग करते हुए सर्जरी के दौरान मरीज के शरीर पर डिजिटल जानकारी को रियल…
Kanke (Ranchi) : झारखंड के कांके प्रखंड अंतर्गत ग्राम काटमकुली में आज लोकतंत्र की सजीव तस्वीर सामने आई। ग्राम प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में दीपक पाहन ने अपने प्रतिद्वंद्वी देव नारायण मुंडा को भारी मतों से हराकर ग्राम प्रधान का पद अपने नाम कर लिया। Also Read : फर्जी नंबर प्लेट वाली कार में मिला महिला इन्फ्लुएंसर का शव प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक पाहन को कुल 183 मत प्राप्त हुए, जबकि देव नारायण मुंडा को मात्र 71 वोट से संतोष करना पड़ा। यह…
Bathinda : पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार यह कार आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में बीते कुछ दिनों से खड़ी थी और उसमें से तेज बदबू आ रही थी। Also Read : जानें निर्देशक क्यों बोले- बच्चन साहब, आप माहौल बिगाड़ रहे हैं! स्थानीय समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं को जब इस संदिग्ध कार की जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि कार के शीशे बंद…
Mumbai : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपनी अनुशासित कार्यशैली और जबरदस्त प्रोफेशनलिज्म से सबको चौंका दिया है। उन्होंने खुद अपने ब्लॉग के जरिए खुलासा किया कि उन्होंने महज दो घंटे में 5 विज्ञापनों की शूटिंग और दो फोटोशूट पूरे कर लिए। Also Read : एअर इंडिया का बड़ा हादसा, लंदन जा रही फ्लाइट क्रैश इस तेज़ गति से काम करने को लेकर सेट पर मौजूद निर्देशक और टीम मेंबरों ने हंसी में कहा कि, “बच्चन साहब, आप तो माहौल ही बिगाड़ रहे हैं!” दरअसल, उनकी बात का इशारा इस बात की ओर था कि बच्चन…
Ahmedabad : गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर क्षेत्र के पास क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। Also Read : कुत्ते की अनोखी शादी, 700 बाराती बने गवाह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और आसमान में घना काला धुआं फैल गया। फायर ब्रिगेड…
Hamirpur : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखा और हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। जूना अखाड़े से जुड़े संत श्री श्री 1008 संतोष आनंद महाराज बाल योगी ने अपने पालतू कुत्ते “सेवानंद” की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ कराई। कुत्ते की बारात ढोल-नगाड़े और डीजे की धुनों के साथ निकली, जिसमें करीब 700 बाराती शामिल हुए। Also Read : राजा हत्याकांड में नया मोड़, सोनम उगलेगी कई और राज यह अनोखी शादी हमीरपुर के मुस्करा क्षेत्र स्थित छानी बांध गांव में हुई। मंगलवार और बुधवार को शादी से जुड़े कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने जमकर भाग लिया।…
Indore/ Shillong : मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का मामला अब नया मोड़ लेता दिख रहा है। मामले में गिरफ्तार की गई पत्नी सोनम रघुवंशी अब इस हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड के रूप में उभरती नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम के राज अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं और आगे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। Also Read : रांची फ्लाईओवर पर अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश शुरुआती जांच में यह माना जा रहा था कि सोनम के साथ गिरफ्तार राज कुशवाहा…
Ranchi : राजधानी रांची के नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार वजह बनी है दो युवकों की एक अमर्यादित रील, जिसे उन्होंने फ्लाईओवर पर शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में युवकों द्वारा अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में नाराजगी देखी जा रही है। Also Read : झारखंड में बारिश का इंतजार, उमस और गर्मी से लोग बेहाल वीडियो के वायरल होते ही दीपक कुमार मुंडा नामक एक व्यक्ति ने इसे एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए झारखंड…
Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और नमी के कारण लोगों को दिनभर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। Also Read : आदिवासी अस्मिता पर गरमा रही बहस, सोमा उरांव ने खोला मोर्चा राजधानी रांची में बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और उमस 96% तक दर्ज की गई, जिससे लोग घरों से बाहर निकलने में झिझक रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है…

