बदल गया मौसम का मिजाज, झारखंड में 30 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 27 अप्रैल से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के अनेक जिलों में अचानक तेज मौसमीय गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इसे देखते हुए रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह,…
Author: admin
यह एक क्रांतिकारी पहल है – सोमा Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कृषि प्रसार विभाग और कांके ब्लॉक 4S4R फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से आज जनप्रतिनिधियों और प्रगतिशील किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि को लाभकारी और व्यापारिक दृष्टिकोण से विकसित करना था। प्रशिक्षण सत्र में बीएयू के कृषि वैज्ञानिकों ने मिट्टी की जांच, समयानुकूल फसल चयन, उत्तम बीज और खाद की उपलब्धता, और फसल उत्पादन के बाद बाज़ार उपलब्ध कराने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने सरल भाषा में किसानों को…
Ranchi : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची ने शनिवार को अपना 16वां स्थापना दिवस सादगीपूर्ण तरीके से मनाया। मुख्य अतिथि झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की सराहना की। इस मौके पर महाधिवक्ता राजीव रंजन, न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Also Read : बीएयू में विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर पशुओं के प्रति संवेदनशीलता पर जोर समारोह में विश्वविद्यालय में 200 मेगावाट के नए सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया गया। एनयूएसआरएल और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के बीच एमओयू…
Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ एससी दुबे ने विश्व पशुचिकित्सा दिवस पर कहा कि पशु चिकित्सा में संवेदना, सहानुभूति और समानुभूति जरूरी है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सकों का दायित्व सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी है। Also Read : झारखंड के 10 जिलों में 28 को होगी ओलावृष्टि और वज्रपात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शमशुल हक ने कुत्तों में डायलिसिस के महत्व पर प्रकाश डाला। डीन डॉ एमके गुप्त ने भारत में पशु चिकित्सकों की कमी को रेखांकित करते हुए वेटनरी पारा मेडिकल कोर्स…
Ranchi : झारखंड के 10 जिलों में रविवार को ओलावृष्टि, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 28 अप्रैल से दी तीन मई तक राज्य भर में तेज हवा, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की आशंका है। यह स्थिति बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नमी के प्रवेश करने से बनी है। मौसम में होनेवाले इस बदलाव की वजह से झारखंड के अधिकांश जिलों में लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में 5 से 10 डिग्री…
Ranchi : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से शराब की 20 बोतलें जब्त कीं। RPF निरीक्षक शिशुपाल कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर की गई। तलाशी के दौरान सफेद रंग का एक लावारिस थैला संदिग्ध हालत में मिला, जिसमें जांच के बाद शराब बरामद हुई। Also Read : RKDF विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला का सफल आयोजन जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 6,800 रुपये आंकी गई है। RPF ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर…
Ranchi : आर.के.डी.एफ. विश्वविद्यालय, रांची के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय “हैंड्स-ऑन रोबोटिक्स कार्यशाला” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 21 से 25 अप्रैल 2025 तक चली इस कार्यशाला में बी.टेक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। Also Read : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव 2025 : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को रोबोटिक्स के विविध पहलुओं जैसे रोबोट मैकेनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्डुइनो प्रोग्रामिंग, सेंसर इंटीग्रेशन और USB-Serial नियंत्रित ड्राइव बॉट निर्माण में व्यावहारिक ज्ञान देना था। इस कार्यशाला में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।…
Ranchi : रांची के अंजुमन इस्लामिया कॉन्फ्रेंस हॉल में जमीअतुल मोमेनीन चौरासी चुनाव-2025 के मद्देनजर फाइनल वोटर लिस्ट जारी की गई। कुल 725 सदस्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 145 मोमिन पंचायतों/अंजुमनों से चुने गए हैं। नॉमिनेशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जिसमें अब तक शहरी क्षेत्र के दो उम्मीदवारों ने फॉर्म लिया है। नॉमिनेशन 30 अप्रैल रात 8 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्य संयोजक जुनैद आलम ने सभी पंचायतों से अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को नामांकन के लिए प्रेरित करने की अपील की है। कार्यक्रम में चुनाव संयोजक कमिटी और अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
Ranchi : गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। रांची नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में ऐसे परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है, जिनके पास खुद का घर नहीं है। Also Read : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों के मरने की आशंका नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, पात्र लाभार्थी http://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PmayDefault.aspx लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, दिए गए QR कोड को स्कैन करके भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की…
Saharanpur : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के निहाल खेड़ी गांव में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई लोग मलबे में दब गए। Also Read : केंद्र ने राज्यों को हीटवेव को लेकर किया अलर्ट, अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम के निर्देश घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटनास्थल के आसपास शवों के अंग बिखरे मिले हैं। धमाका इतना जोरदार था…

