Ranchi : देश भर में तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में गर्मी से निपटने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा है। Also Read : झारखंड में पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी अगले कुछ दिन बेहद गर्म! केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और लू का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए सभी अस्पतालों को हीट स्ट्रोक रूम और ORS कॉर्नर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष ध्यान वरिष्ठों, बच्चों…
Author: admin
Ranchi : झारखंड में मई महीने की शुरुआत के साथ ही सूरज ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मई के दूसरे हफ्ते में राज्य में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ सकती है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होगा। Also Read : पाकिस्तानी जिहादियों को कड़ा जवाब देने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद का जोरदार प्रदर्शन मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 2 से 3 मई तक काल बैसाखी का असर रहेगा, जिससे कुछ स्थानों पर वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, यह राहत बेहद अल्पकालिक होगी। बंगाल की…
Ranchi : पहलगाम (कश्मीर) में हिंदू तीर्थयात्रियों पर हुए जिहादी हमले को लेकर रांची में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, और अन्य समविचारी संगठनों ने आक्रोशपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान में एकत्र हुए और मौन श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “देश के गद्दारों को गोली मारो”, “जय श्री राम”, और “भारत माता की जय” जैसे नारे लगे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं जिन पर पाकिस्तान के विरुद्ध नाराजगी दर्ज थी। बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने…
Ranchi : राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं शोध विश्वविद्यालय (एनयूएसआरएल), रांची अपना 16वां स्थापना दिवस दिनांक 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने जा रहा है। यह आयोजन सुबह 10:30 बजे से प्लेनरी हॉल, एनयूएसआरएल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर न्यायिक एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि: माननीय न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कुलाधिपति, एनयूएसआरएल विशिष्ट अतिथि: माननीय न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय श्री राजीव रंजन, महाधिवक्ता, झारखंड समारोह के मुख्य आकर्षण: सोलर प्लांट एवं पावर हाउस का उद्घाटन…
Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में शुक्रवार को ‘पोषण पखवाड़ा’ के अंतर्गत एक उद्बोधनात्मक मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें स्कूल के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात रंजन उपस्थित थे, जिन्होंने शिशु पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा – “जन्म से दो वर्ष तक का समय बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत निर्णायक होता है। Also Read : ऑपरेशन ज़ेपेलिन से बौखलाया हिंडनबर्ग! पारंपरिक भारतीय भोजन ही…
मोसाद-अदाणी के गुप्त मिशन ने हिला दी नेट एंडरसन की नींव New Delhi/ New York : जब दुनिया के कुछ खास खुफिया गलियारों में “ऑपरेशन ज़ेपेलिन” की चर्चा शुरू हुई, तभी न्यूयॉर्क के इनवुड स्थित अपने ऑफिस में हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन ‘नेट’ एंडरसन बुरी तरह परेशान दिखा। अदाणी ग्रुप को निशाना बनाने वाली उसकी रिपोर्ट अब खुद जांच के घेरे में आ चुकी थी — और वो भी एक बहुपरत, वैश्विक खुफिया मिशन के जरिए! नेट एंडरसन, जो अब तक खुद को “ट्रुथ हंटर” कहता था, भारतीय मीडिया के बदलते रवैये से झल्ला गया। उसने कहा, “इंडियन मीडिया…
Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में रांची प्रेस क्लब के सदस्यों और पत्रकारों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी रांची स्थित प्रेस क्लब परिसर में पाकिस्तान का पुतला जलाकर इस घिनौने हमले की कड़ी निंदा की गई और शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। Also Read : झारखंड में डीलिस्टिंग सहित 7 अहम मुद्दों को लेकर जनजाति सुरक्षा मंच ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “आतंकवाद मुर्दाबाद” जैसे नारों के साथ आतंकवाद के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया और…
Ranchi : जनजाति सुरक्षा मंच, झारखंड प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को राजधानी रांची में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिला और राज्य व देशहित से जुड़े सात महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मुद्दों में डीलिस्टिंग बिल की माँग, जनसंख्या नियंत्रण कानून, पर्यावरण संरक्षण, सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन, धार्मिक स्थलों के चंदे पर समान नियंत्रण जैसे विषय शामिल थे। Also Read : सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय रांची में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की गई प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे: डीलिस्टिंग बिल शीघ्र पारित हो: प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र सरकार…
Ranchi : 25 अप्रैल 2025 को सूरज सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, रांची में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने एकत्र होकर इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति एकजुटता जताई। Also Read : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान गौरतलब है कि हाल ही में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 28 निर्दोष और निहत्थे नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से देशभर में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य…
थाईलैंड में मिला ‘इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड – 2025’ Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय, रांची के लिए गौरव का क्षण तब आया जब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शुचितांगशु चटर्जी को थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित नोबल बॉन्ड – 2025 इंडो-थाई पैरागॉन अवार्ड्स समारोह में ‘लाइफ मेंबर अचीवमेंट नेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उनके जीवनभर के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। दिनांक 12-13 अप्रैल 2025 को सियाम टेक्नोलॉजी कॉलेज, थाईलैंड में आयोजित इस भव्य अंतरराष्ट्रीय आयोजन में कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को…

