Ranchi : कांके रोड स्थित भीठा बस्ती में रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए हमले की कड़ी भर्त्सना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। Also Read : तीन बच्चों की मां तीन बच्चों के बाप के साथ हुई फरार भीठा बस्ती अंजुमन के सदर अब्दुल आज़ाद मुनव्वर आलम रिज़वी ने कहा कि निर्दोषों की हत्या करना इस्लाम के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है और ऐसी घटनाओं को अंजाम…
Author: admin
Hazaribagh : समाज में रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए प्रेम प्रसंगों की अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कटकमसांडी प्रखंड के हटकोना गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां अनिता देवी अपने पुराने प्रेमी शमसुद्दीन खान उर्फ शमसु खान के साथ फरार हो गई थी। रविवार को दोनों प्रेमी युगल ने कटकमसांडी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, हटकोना निवासी बिरेंद्र तुरी की पत्नी अनिता देवी 13 अप्रैल, 2025 को घर से अचानक लापता हो गई थी। उस समय बिरेंद्र तुरी मजदूरी करने हजारीबाग…
Hazaribagh : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में शनिवार को “आईटी उद्योग में विभिन्न तकनीकें और संभावनाएँ” विषय पर एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीकांत कुमार मोहापात्रा रहे, जो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में क्लाउड सर्विसेज और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के डिलीवरी हेड हैं। Also Read : अर्जुन मुंडा बने कांके प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि, विधायक सुरेश बैठा ने सौंपी जिम्मेदारी सेमिनार में श्री कुमार ने क्लाउड डिलीवरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी नवीनतम तकनीकों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे ये तकनीकें आज व्यवसायों को अधिक स्मार्ट और प्रतिस्पर्धी बना रही हैं। क्लाउड टेक्नोलॉजी के…
RANCHI : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा ने बोला तू पंचायत अर्जुन मुंडा को कांके प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। विधायक आवास पर आयोजित सादे समारोह में सुरेश कुमार बैठा ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अर्जुन मुंडा को शुभकामनाएँ दीं। Also Read : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अर्जुन मुंडा के जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्जुन मुंडा जनता…
Ranchi : कांके प्रखंड कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कांके स्थित विधायक आवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता संजर खान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा मौजूद रहे। बैठक में आगामी “संविधान बचाओ रैली” की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। Also Read : रांची में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट का प्रदेश कार्यालय उद्घाटित, 115 अधिकारियों ने ली शपथ मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बैठा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लगातार संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस…
Ranchi : भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष को और धार देने के उद्देश्य से एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (ACID) ने रांची के कांके क्षेत्र में अपने नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) नौशाद आलम ने विधिवत रूप से किया। अपने संबोधन में श्री आलम ने भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए सत्यनिष्ठा और कानून सम्मत कार्यशैली अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रियता से समाज में ईमानदारी की एक नई चेतना जागृत होगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर 115 नवनियुक्त अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिससे संस्था की…
Ranchi : सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में रविवार को हरमू रोड स्थित काव्स रेस्टोरेंट सभागार में “हितचिंतक सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मां दुर्गा की स्तुति पर भव्य नृत्य प्रदर्शन से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय मंत्री रामेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा भारती देशभर में वंचित, उपेक्षित और अभावग्रस्त समाज के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक संस्कारों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रही है। उन्होंने कहा कि आज सेवा कार्यों में समाज के हितचिंतकों और सज्जनशक्ति की…
Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस कायराना हमले के खिलाफ रविवार को कोकदोरो कमेटी ने गहरी नाराजगी जताई और एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम की अगुवाई कमेटी के सदर अब्दुल मजीद अंसारी ने की। उनके साथ तबारक हुसैन, मुखिया उज्ज्वल पाहन, अफरोज आलम, सुल्तान आदिल, मोहम्मद परवेज आलम, अजहर आलम, हाजी अजीज अंसारी, अफजल हुसैन समेत अन्य ग्रामीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा…
Ranchi : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रोफेसर (पौधा रोग विभाग) डॉ वीके बर्णवाल ने कहा कि फसल उत्पादन में बीज वाहित विषाणुओं से बचाव के लिए प्रमाणित बीज और रोपण सामग्री का ही प्रयोग अनिवार्य है। उन्होंने चेताया कि बचाव नियंत्रण से हमेशा बेहतर होता है और इसके लिए आधुनिक जांच तकनीकों का उपयोग करना समय की मांग है। डॉ बर्णवाल शनिवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में ‘आधुनिक जांच उपकरणों द्वारा विषाणु जनित रोगों की पहचान एवं प्रबंधन’ विषय पर आयोजित आमंत्रित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। प्रमुख बातें: विषाणुओं का व्यापक प्रभाव: उन्होंने…
सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण भी होगा सुनिश्चित Ranchi : जिले के राशन कार्डधारियों के लिए 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। फिलहाल जिले में 71.04 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी पूर्ण हो चुका है, जबकि 28.96 प्रतिशत लाभुक अब भी ई-केवाईसी कराने से वंचित हैं। लंबित लाभुकों में पीवीटीजी समुदाय के परिवार भी शामिल हैं। इसी बीच, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत “सोना-सोबरन धोती, साड़ी एवं लुंगी वितरण योजना” का कार्य भी 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत पूरा करना आवश्यक है। वर्तमान में 86.61 प्रतिशत वस्त्र वितरण का कार्य संपन्न हो चुका है। दोनों कार्यों को निर्धारित समय सीमा…

