Ranchi : कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के विरोध में रांची के हटिया क्षेत्र के व्यापारियों ने शुक्रवार को अपनी-अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखीं। स्थानीय बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और अधिकांश दुकानें सुबह से ही पूरी तरह बंद रहीं। व्यवसायिक संगठनों के अनुसार, यह बंद किसी संगठनात्मक आह्वान पर नहीं बल्कि व्यापारियों की भावनात्मक प्रतिक्रिया के तहत स्वतःस्फूर्त रूप से किया गया। हटिया स्थित स्वस्तिक कलेक्शन सहित कई प्रमुख दुकानों ने इस घटना के विरोध में अपना समर्थन जताया। व्यापारियों का कहना है कि देश के किसी भी कोने में अगर निर्दोष लोगों पर हमला होता है,…
Author: admin
Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लदनापीढ़ी स्कूल के पास नदी किनारे एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव की स्थिति अर्धनग्न बताई जा रही है, जिससे इस घटना को लेकर कई तरह की शंकाएं उत्पन्न हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह शव को देखा और तुरंत नामकुम थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह…
Ranchi : कांके स्थित होचर छठ घाट के आसपास इन दिनों गंदगी का आलम देखने को मिल रहा है। प्रशासन और छठ पूजा समिति की स्पष्ट चेतावनी के बावजूद घाट के पास कचरे का अंबार जमा होता जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो रहे हैं। Also Read : प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सुनहरा अवसर : MENTOR INSTITUTE कांके शाखा में निःशुल्क क्लास की सुविधा गौरतलब है कि घाट परिसर में एक सूचना पट्ट लगा है, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा है – “छठ घाट में किसी प्रकार का गंदा करना सख्त…
Ranchi : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। रांची के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान MENTOR INSTITUTE की कांके शाखा में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे Bank, SSC, Railway आदि की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निःशुल्क Maths और Reasoning की क्लासेस शुरू की जा रही हैं। Also Read : रांची में 29 अप्रैल को लगेगा विशेष शिविर, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों को आधार से जोड़ने की तैयारी इस विशेष पहल की शुरुआत संस्थान के निदेशक आलोक कुमार उर्फ विकी मंडल सर के द्वारा की जा रही है। यह क्लास…
Ranchi : झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बैंक खातों को आधार से जोड़ने के लिए रांची जिले में 29 अप्रैल को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य लाभुकों को भविष्य में सम्मान राशि के निर्बाध भुगतान को सुनिश्चित करना है। Also Read : अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, ट्रंप ने कहा-यूक्रेन से शांति समझौता न करने पर करना पड़ेगा प्रतिबंधों का सामना शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंचायत स्तर पर लगेगा, वहीं शहरी…
Washington : अमेरिका ने रूस को यूक्रेन पर किए गए ताजा हमलों के बाद कड़ी चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर यूक्रेन के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो रूस को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ट्रंप ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उनका मानना है कि रूस, यूक्रेन पर हमले रोकने की उनकी अपील को गंभीरता से लेगा। दोनों देशों के बीच समझौता अभी भी संभव है। Also Read : पाकिस्तान के कब्जे में बीएसएफ जवान, मां की गुहार- ‘बेटा सही सलामत घर लौट आए’ एबीसी न्यूज…
Kolkata : पहलगाम आतंकी हमले के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिषड़ा के रहने वाले बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार साउ को पाकिस्तान सेना ने हिरासत में ले लिया है। बीएसएफ के कोलकाता स्थित पूर्वी कमान मुख्यालय के एक शीर्ष अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि जवान के घर में मातम पसरा है। उनकी मां देवंती देवी बार-बार एक ही बात दोहरा रही हैं-“मेरा बेटा सही-सलामत घर लौट आए।”पूर्णम कुमार साउ की पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनाती है। बुधवार को वह ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान…
Gaza : इजराइल द्वारा गाजा पट्टी में किए गए ताजा हवाई और जमीनी हमलों में कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। Also Read : कांके में “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को, सीटी बजाओ 2.0 की होगी शुरुआत इजराइल ने पिछले महीने हमास के साथ संघर्ष विराम तोड़ते हुए सैन्य अभियान को फिर से तेज कर दिया है। मार्च की शुरुआत से इजराइल ने गाजा में 20 लाख फिलिस्तीनियों की खाद्य और अन्य आवश्यक आपूर्ति को पूरी तरह रोक…
Ranchi : 25 अप्रैल 2025 को प्रखंड संसाधन केंद्र कांके की ओर से “स्कूल रुआर 2025” कार्यक्रम का आयोजन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संत मारिया बालिका मध्य विद्यालय, कांके में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा जागरूकता और विद्यालय-समुदाय सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। Also Read : टीचर नीड एसेसमेंट परीक्षा में 108 शिक्षक हुए शामिल, लिंक खोलने में शिक्षकों की हुई परेशानी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची श्री बादल राज होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख तथा उप प्रमुख उपस्थित…
Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 24 अप्रैल से सहायक शिक्षकों, सहायक अध्यापकों का टीएनए परीक्षा प्रारंभ की गई। इस निमित्त प्राथमिक विद्यालय के 108 शिक्षक शामिल हुए और ऑनलाइन परीक्षा दी। विदित हो कि इस परीक्षा में झारखंड के समस्त सहायक शिक्षकों/ सहायक अध्यापकों को शामिल होना है ।वहीं जानकारी देते हुए बीईईओ किशोर कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय परीक्षा में रूटिंन वार 1 दिन शामिल होना है जो 3 घंटे तक निर्धारित है। वहीं 24 से 26 अप्रैल तक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की परीक्षा तथा 28…

