Author: admin

Ranchi : अबुआ अधिकार मंच ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में काम कर रहे तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव को मांग पत्र सौंपा। मंच के संयोजक अभिषेक शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा तय मानदेय से भी कम वेतन मिल रहा है और डेढ़ साल बाद भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी फ्रंटलाइन के माध्यम से नियुक्त कर्मचारियों को 8000 से 16300 रुपये प्रतिमाह ही दिया जा रहा है, जबकि पहले यह राशि अधिक थी। शुक्ला ने मांग की कि कर्मचारियों को…

Read More

Madhubani : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इसी बीच गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रोशित स्वर में आतंकियों को चेतावनी दी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अब पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री ने कहा कि “इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, तो कोई बिहार का लाल था। लेकिन…

Read More

Ranchi : झारखण्ड की राजधानी राँची में आज एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की नींव रखी गई, जब लोवाडीह क्षेत्र में हीरामणि देवी जैन मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन हुआ। इस ट्रस्ट की स्थापना प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी श्री श्रवण जैन ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में की है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राँची के पूर्व उपमहापौर एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने दीप प्रज्वलित कर ट्रस्ट का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, श्रवण जैन और उनकी धर्मपत्नी पायल जैन सदैव समाज सेवा के कार्यों…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के 15 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) पर बड़ी कार्रवाई की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन सभी अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही तीन दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि सभी संबंधित डीईओ को शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए सात अप्रैल को ही राशि आवंटित कर दी गई थी। इसके बावजूद 23 अप्रैल की शाम 5:00 बजे तक…

Read More

नई दिल्ली/श्रीनगर/कानपुर/ रांची। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 12 मृतकों को आज गुरुवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शोक में डूबे परिजन और हजारों की संख्या में मौजूद लोग नम आंखों से अपने प्रियजनों को विदाई दे रहे हैं। Also Read : पाकिस्तान में गरीबी बढ़ेगी, लोगों को करना पड़ेगा गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना, विश्व बैंक ने किया आगाह कानपुर के शुभम द्विवेदी का शव बुधवार रात लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा, जहां शोक का माहौल था। पिता संजय द्विवेदी गम…

Read More

Islamabad : विश्व बैंक ने आगाह किया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान के लगभग 10 मिलियन लोगों को गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही गरीबी के स्तर में वृद्धि की उम्मीद है। यह चेतावनी बुधवार को तब आई जब बैंक ने पाकिस्तान के आर्थिक विकास के पूर्वानुमान को भी घटाकर 2.7 प्रतिशत कर दिया। पूर्वानुमान को घटाने में सख्त आर्थिक नीतियों का हवाला दिया गया है। Also Read : पहलगाम हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक उपायों की घोषणा से इस्लामाबाद चिंता में द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के…

Read More

Islamabad : भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के जवाब में नई दिल्ली के कूटनीतिक दंडात्मक उपायों की घोषणा से पाकिस्तान की संघीय सरकार हिल गई है। इनमें सबसे प्रमुख है 1960 से दोनों देशों के बीच जारी सिंधु जल संधि का निलंबन। नई दिल्ली की घोषणा के बाद आनन-फानन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की आपातकालीन बैठक आहूत की। यह बैठक आज सुबह शुरू होनी है। Also Read : पहलगाम आतंकी हमला : सरकार का बड़ा एक्शन, सिंधु जल समझौता रोका, पाक उच्चायोग बंद द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार,…

Read More

New Delhi : पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए हमले ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, और सऊदी अरब सहित कई देशों ने इसकी कड़ी निंदा की है। वहीं, अब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन किया है। सरकार ने पहलगाम हमले के जवाब में पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रोक दिया है। इसके अलावा सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को एक मई तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। पहलगाम हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक…

Read More

Ranchi : श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 28 भारतीय पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा रांची में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह मार्च शहीद स्थल से शुरू होकर परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। इस जुलूस का नेतृत्व संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने किया। Also Read : मदन मोहन मंदिर बोड़ेया में धूमधाम से मनाई जाएगी अक्षय तृतीया इस दौरान उत्तम यादव ने केंद्र सरकार से तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “श्रीनगर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आतंकियों का बिना नंबर प्लेट की गाड़ी से हमला करना…

Read More

Ranchi : कांके प्रखंड के ऐतिहासिक मदन मोहन मंदिर, बोड़ेया का स्थापना दिवस इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर, 30 अप्रैल 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं, और मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। Also Read : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रांची में आक्रोश, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च इस दिन शाम 6:00 बजे से मंदिर में दैनिक पूजा-अर्चना होगी, जिसके बाद खीर का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं संध्या 7:30 बजे से भजन संध्या का आयोजन…

Read More