Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को टाना भगत इनडोर स्टेडियम, रांची में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के सफल कार्यान्वयन पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को अग्रणी बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82वीं जयंती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श, विचार और समाज सुधारक दृष्टिकोण हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे। उन्होंने आदिवासी और मूलवासी समुदाय के बच्चों को शिक्षित करने और उनके अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने…
Author: admin
Rajkot : अडाणी समूह ने गुजरात के कच्छ क्षेत्र में अगले पांच वर्षों के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। इससे राज्य के प्रति समूह की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता एक बार फिर स्पष्ट होती है। यह जानकारी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अडाणी ने रविवार को दी। राजकोट में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे, करण अडाणी ने कहा कि यह निवेश भारत की उस वैश्विक सोच को दर्शाता है, जिसमें आर्थिक विकास, जलवायु जिम्मेदारी और ऊर्जा सुरक्षा एक साथ आगे बढ़ सकते हैं।…
New Delhi : उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, वहीं पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 17 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली के लिए अगले दो…
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर हुए कथित हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी में आयोजित सभा में शामिल होने से पहले रविवार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस घटना को “बर्बर” और “लोकतंत्र पर सीधा हमला” करार दिया। सुकांत मजूमदार ने कहा कि शनिवार रात झाड़ग्राम से लौटते समय शुभेंदु अधिकारी पर हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना लोकतांत्रिक…
Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती 11 जनवरी को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे से मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका के समक्ष आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने शनिवार को दी। सुबोध कुमार लकड़ा ने बताया कि जयंती समारोह के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें समर्पित एक विशेष कैलेंडर का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा में यूनियन बैंक के पास हुआ, जब एक स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खराब खड़ी हाइवा से जा टकराए। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सहित चारों युवक हाइवा के नीचे घुस गए। टक्कर के बाद मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। घर लौटते वक्त हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राहुल…
Ranchi : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे अधिक असर मैकलुस्कीगंज में देखने को मिला, जहां तापमान गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ओस की बूंदें जमने लगी हैं और जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थानीय मौसम माप केंद्र के अनुसार, मैकलुस्कीगंज में 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री था, जो 9 जनवरी तक गिरते-गिरते माइनस 2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान भी 3 जनवरी के 10.7 डिग्री से…
Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शुक्रवार को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि कोल्हान क्षेत्र के लिए यह दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू हो चुकी है और अब इसका औपचारिक उद्घाटन किया गया…
New Delhi : कई लोग मानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से मुंह की सूखापन दूर हो जाएगी, लेकिन कई बार पर्याप्त पानी लेने के बावजूद भी लार कम बनती है और मुंह सूखा रहता है। आयुर्वेद में इस स्थिति को ‘मुख शोष’ कहा गया है। लार केवल भोजन को निगलने और पचाने में ही नहीं, बल्कि दांतों की सुरक्षा, मुंह को नम रखने और संक्रमण से बचाव में भी अहम भूमिका निभाती है। आयुर्वेद के अनुसार, मुंह सूखना और लार की कमी वात, पित्त और अग्नि के असंतुलन से जुड़ी समस्या है। सर्दियों में वात दोष स्वाभाविक रूप से बढ़…
News Delhi : महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। पेठ रोड पर चाचड़गांव टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू…

