New Delhi : देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को झारखंड सहित देश के 25 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। सक्रिय मानसूनी प्रणाली और बने हुए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में अप्रैल से जुलाई तक की चार माह की पेंशन राशि का भुगतान शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 1,59,358 पेंशनधारकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 63 करोड़ 74 लाख 32 हजार रुपये भेजे गए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर प्रत्येक लाभुक के खाते में चार माह की पेंशन के रूप में 4-4 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, कांके, मांडर, नगड़ी, नामकुम, ओरमांझी, राहे, रातू, सिल्ली, सोनाहातू सहित जिले के…
Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत राज्य को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 385 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस राशि से राज्य में नए क्रिटिकल केयर ब्लॉक, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पब्लिक हेल्थ यूनिट और स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60:40 के अनुपात में होगी। कुल 385 करोड़ रुपये में से 231 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 154 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी। सरकार के अनुसार, इस…
New Delhi : भारत के कई शहरों में तेज बारिश के बाद घंटों तक जलभराव की समस्या बनी रहती है, जबकि अमेरिका के कई शहरों में मूसलाधार बारिश के कुछ ही मिनटों बाद सड़कें सामान्य और लगभग सूखी नजर आने लगती हैं। आखिर ऐसा कैसे संभव होता है? शिकागो में रहने वाली भारतीय महिला गुंजन देवड़ा ने एक वायरल वीडियो के जरिए इसके पीछे की वजह समझाई है। गुंजन के अनुसार, अमेरिका की सड़कों की डिजाइन, स्टॉर्म ड्रेन और भूमिगत जल निकासी नेटवर्क मिलकर बारिश के पानी को तेजी से निकाल देते हैं, जिससे सड़कों पर पानी जमा नहीं हो…
भूमिगत कोयला खदानों को पर्यटन से जोड़ने, खिलाड़ियों व कलाकारों का डाटाबेस तैयार करने के निर्देश Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों और वर्तमान कार्ययोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने, भूमिगत कोयला खदान क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़ने, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने तथा राज्य के कलाकारों का व्यापक डाटाबेस विकसित करने पर…
कोलटेक्स इलाके में घर की बाउंड्रीवॉल तोड़ी, सब्जियां रौंदी; वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील Koderma : जिले में जंगली हाथियों का आतंक अब ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहर की दहलीज तक पहुंच गया है। रविवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के कोलटेक्स इलाके में हाथियों के झुंड के प्रवेश से लोगों में दहशत फैल गई। हाथियों ने स्थानीय निवासी माहेश्वरी पांडे के घर की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी और परिसर में लगी साग-सब्जियों को रौंद डाला। हालांकि घटना के समय कोई व्यक्ति हाथियों के सामने नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रात के सन्नाटे में हाथियों…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत संरचना, रखरखाव, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शूटिंग रेंज की बदहाल स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों और अभ्यास की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने परिसर की…
Latehar : जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी लेने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पैर फिसलने से गढ़वा निवासी एक युवक गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथियों के साथ सुग्गा बांध फॉल घूमने आया था। इसी दौरान सेल्फी लेने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा…
Mumbai : महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के कारण सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुंबई-पुणे कॉरिडोर में कई स्थानों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से रेल और सड़क दोनों मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। पुलिस के अनुसार, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए सोमवार को एहतियातन पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग के कर्जत-लोनावला घाट सेक्शन में रविवार देर…
Ramgarh : जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज राम उर्फ शिवा प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य…
