Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उद्योग निदेशालय ने झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति-2026 तथा झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का प्रारूप (ड्राफ्ट) सार्वजनिक कर दिया है। सरकार ने इन दोनों प्रस्तावित नीतियों पर उद्योग जगत, निवेशकों, विशेषज्ञों और आम नागरिकों से सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की हैं, ताकि व्यापक परामर्श के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया जा सके। घरेलू और वैश्विक निवेश आकर्षित करने पर जोर दोनों नीतियों के विस्तृत प्रारूप झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर उपलब्ध…

Read More

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 9 जुलाई तक बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक जून से पांच जुलाई तक सामान्य 236.1 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले केवल 129 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।…

Read More

Koderma : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला कोडरमा से सामने आया है। शहर के कोलटेक्स क्षेत्र स्थित एक साधारण दो कमरे के मकान के उपभोक्ता स्वरूप सरकार को 36 लाख 44 हजार 364 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया है। हैरत की बात यह है कि उपभोक्ता पिछले कई महीनों से बिल में सुधार कराने के लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान होने के बजाय अब उन्हें बिजली कनेक्शन काटने का नोटिस जारी कर दिया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम…

Read More

8-9 जुलाई को नई दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026, रांची आईटी पार्क और ड्राफ्ट एआई पॉलिसी-2026 भी होगी प्रस्तुत Ranchi : झारखंड सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल गवर्नेंस और आईटी निवेश के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 8 और 9 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 में झारखंड का डिजिटल रोडमैप प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान राज्य की आईटी, आईटीईएस, एआई और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़ी भावी रणनीति देश-विदेश के उद्योग जगत और नीति-निर्माताओं के सामने रखी जाएगी। सरकार का उद्देश्य झारखंड को…

Read More

सिविल सर्जन बोले- 195 घरों का सर्वे, 1378 लोगों की जांच; 56 के नमूने लिए गए, अन्य में ड्रॉप्सी की पुष्टि नहीं Palamu : जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आर्जीमोन (Argemone) मिले सरसों के तेल के सेवन से परिवार के सदस्यों को ड्रॉप्सी (Dropsy) रोग हो गया था, जिसके कारण उनके शरीर में सूजन बढ़ती गई और अंततः पांच लोगों की मौत हो गई। डॉ.…

Read More

05 से 07 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, 08 जुलाई तक वज्रपात और रुक-रुक कर बारिश की संभावना Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के विभिन्न जिलों में 05 से 07 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 08 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। इसे देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की…

Read More

Ranchi : राजधानी रांची के मेन रोड स्थित राज अस्पताल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत और कथित तौर पर 22 लाख रुपये का बिल बनाए जाने के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए मंजूनाथ भजंत्री को पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सड़क हादसे में पैर टूटा, इलाज के दौरान हुई मौत जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब एक सप्ताह पुराना है। लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन सड़क…

Read More

Ranchi : देश की अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी NTPC Limited के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) पद के लिए आज (4 जुलाई) साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित पद के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रधान सचिव एवं राज्य के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के तहत CMD पद के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। 40 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट जानकारी के अनुसार, NTPC ने CMD पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इस पद के लिए Indian Oil…

Read More

Ayodhya : राम मंदिर के चढ़ावे से कथित चोरी के मामले में पुलिस हिरासत के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है। हालांकि, ये सभी बातें पुलिस सूत्रों और जांच से जुड़ी जानकारी पर आधारित हैं तथा इनकी अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही होगी। 45 दिनों की CCTV फुटेज दिखाई गई पुलिस सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला को मंदिर परिसर की पिछले 45 दिनों की सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई। दावा है कि फुटेज देखने के बाद उसने कथित तौर पर चढ़ावे…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं रह गई है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों तथा नागरिकों की सुरक्षा और निजता से सीधे जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार को पुराने झारखंड विधानसभा परिसर में बाल कल्याण संघ, द एशिया फ़ाउंडेशन और साइबर पीस फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों, डिजिटल धोखाधड़ी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित जोखिमों के…

Read More