Author: दिनेश ओरांव

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह करीब 9:45 बजे शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए वहां खड़ी दूसरी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त यार्ड में कई रेलवे कर्मी काम कर रहे थे, लेकिन समय रहते सभी सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस मालगाड़ी ने टक्कर…

Read More

Mumbai : कई दिनों तक अस्पताल में इलाज के बाद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरकार ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार सुबह उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लाया गया। इस दौरान उनके बेटे बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे। परिवार ने फिलहाल फैसला किया है कि अब धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही जारी रहेगा। अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने जानकारी दी कि धर्मेंद्र को 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। धर्मेंद्र के अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबर सामने आते…

Read More

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ऐलान किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि उनका शानदार करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और वे अगले एक या दो साल में फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं। सऊदी अरब में आयोजित एक फोरम में वीडियो लिंक के जरिए बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, तो रोनाल्डो ने कहा, “डिफिनिटली, हां। मैं तब 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि यही सही समय होगा।” रोनाल्डो…

Read More

Ranchi : झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में मंगलवार से रजत जयंती उत्सव की शुरुआत हो गई। राजधानी रांची सहित सभी जिला मुख्यालयों में ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन किया गया, जो 15 दिवसीय कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत साबित हुआ। रांची के मोरहाबादी मैदान से शुरू हुई इस दौड़ को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में हजारों युवा और नागरिक शामिल हुए। यह दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैनिक मार्केट पर समाप्त होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “वीर पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान से हमें झारखंड राज्य…

Read More

Ranchi : झारखंड की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें राज्य में विधि-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद राज्य सरकार ने 6 नवंबर को तदाशा मिश्रा को प्रभारी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा इससे पहले गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।वे झारखंड की पहली महिला प्रभारी डीजीपी बनी हैं, जो…

Read More

Ranchi : झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 13 नवंबर तक शीतलहर चलने की संभावना के मद्देनज़र मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा के अलावा छत्तीसगढ़ से सटे झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिलों में शीतलहर की आशंका व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के उत्तरी हिस्सों — जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश — में हो रही बर्फबारी के कारण झारखंड में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इसके चलते राज्य के वातावरण में नमी बढ़ी हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा…

Read More

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन-2025 में मंगलवार को मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिलाओं और युवा मतदाताओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उपायुक्त ने बताया कि पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिससे यह उपचुनाव बंपर मतदान वाला साबित…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की और उन्हें 15 नवंबर को रांची के मोरहाबादी में आयोजित होने वाले ‘राज्य स्थापना दिवस समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड विधानसभा द्वारा पारित “झारखंड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025” को स्वीकृति प्रदान करने के लिए राज्यपाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्य समारोह 15 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा।…

Read More

Ramgarh: रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने किया। दौड़ पटेल चौक से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय तक समाप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी आशीष अग्रवाल ने सर्वप्रथम सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल का अपना एक अलग महत्व होता है। खेल व शारिरिक गतिविधि से न केवल शारीरिक विकास, बल्कि मानसिक विकास भी होता है। मौके पर उन्होंने सभी से नियमित…

Read More

New Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट की जांच में आतंकी हमले का इशारा मिला है। दिल्ली पुलिस के कोतवाली थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि लाल किला विस्फोट की जांच आतंकवादी हमले के रूप में की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धमाके की जानकारी ली है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की और घायलों के इलाज की निगरानी करने के निर्देश दिए।अधिकारियों…

Read More