मुकेश रंजन Ranchi : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 24 मई 2026 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित जनजाति समागम 2026 जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण का विराट राष्ट्रीय मंच बनकर उभरा। देशभर के 500 से अधिक जनजातीय समुदायों से आए लाखों महिला-पुरुष प्रतिनिधियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य, लोकगीत और वाद्ययंत्रों के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया। समागम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज को भारत की सांस्कृतिक आत्मा बताते हुए कहा कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में…
Author: दिनेश ओरांव
Ranchi : पंडरा क्षेत्र में एक मकान से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन भी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ PCPNDT Act के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई जानकारी के अनुसार, रांची के उपायुक्त Manjunath Bhajantri को सूचना मिली थी कि रवि स्टील चौक के पास एक मकान में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड…
New Delhi : नीट-यूजी पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय और National Testing Agency ने 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने, मॉडरेशन करने और विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने वाले विशेषज्ञों को एक गुप्त और अत्यधिक सुरक्षित स्थान पर कड़े आइसोलेशन में रखा गया है। परीक्षा तक रहेगा सख्त ‘लॉकडाउन’ अधिकारियों के अनुसार, पेपर सेटर और ट्रांसलेटर 21 जून को परीक्षा समाप्त होने तक इसी सुरक्षित परिसर में रहेंगे। इस दौरान उन्हें बाहरी दुनिया से लगभग पूरी तरह अलग रखा…
Ranchi : राज्यसभा चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक Bhupesh Baghel तथा कांग्रेस नेता Ajay Sharma ने मुख्यमंत्री Hemant Soren से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार बैठक में महागठबंधन की चुनावी रणनीति, सहयोगी दलों के बीच बेहतर समन्वय और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर मंथन किया गया। नेताओं ने राज्यसभा चुनाव में गठबंधन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए संभावित चुनौतियों और…
Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम स्थापित करने की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 11.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। योजना के तहत राज्य के कुल 233 स्वास्थ्य संस्थानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से जोड़ा जाएगा। इनमें 5 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, 24 सदर अस्पताल, 13…
Ranchi : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर में सर्वाधिक 70.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून सिस्टम सक्रिय होने के कारण मौसम के मिजाज में बदलाव आया है और आगामी दिनों में भी इसका प्रभाव बने रहने की संभावना है। पिछले 24…
Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने वरिष्ठ नेता बैजनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी की इस घोषणा के साथ ही महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और संभावित मतभेदों को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। वहीं शनिवार को चार प्रमुख नेताओं द्वारा नामांकन पत्र खरीदे जाने से चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता…
रांची/पलामू। झारखंड के ऐतिहासिक पलामू किला के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस दिशा में पहल करते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र सिंह ने शनिवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से उनके रांची स्थित सरकारी आवास कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पर्यटन मंत्री ने पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए तैयार की जा रही योजना का पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण भी दिखाया। बैठक में पर्यटन मंत्री ने बताया कि किले के संरक्षण और पुनर्विकास के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जा रहा है। अनुमान है कि इस महत्वाकांक्षी…
Patna : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख Lalu Prasad Yadav और उनकी पत्नी तथा बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष Rabri Devi ने अपने सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवास छोड़ने का निर्देश दिया, जिसके बाद सभी सुरक्षाकर्मी वहां से हट गए। इस कदम के बाद आवास परिसर और मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई और परिसर में सन्नाटा छा गया। राजद के मुख्य प्रवक्ता Shakti Singh Yadav ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। सुरक्षा…
New Delhi : नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ Cockroach Janata Party (सीजेपी) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर रास्ता साफ हो गया है। Delhi Police ने पार्टी को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दायर याचिका पर Delhi High Court ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था, जिसके बाद प्रदर्शन के सामने कोई कानूनी बाधा नहीं बची। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे Abhijeet Dipke ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे…
