Author: दिनेश ओरांव

Ranchi : रांची सदर अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बाल-अनुकूल चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केंद्र सरकार की ‘मुस्कान’ (MusQan) पहल के तहत अस्पताल को नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। इसके साथ ही रांची सदर अस्पताल झारखंड का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है जिसे यह प्रतिष्ठित प्रमाणन प्राप्त हुआ है। अस्पताल प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया में सदर अस्पताल ने 96.61 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यह मूल्यांकन 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को नेशनल असेसर टीम द्वारा किया गया था। मूल्यांकन…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की खनिज संपदा अमूल्य धरोहर है, जिसका संरक्षण करते हुए पारदर्शी और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना आवश्यक है। इससे राजस्व वृद्धि के साथ स्थानीय लोगों के हितों की भी रक्षा होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भू-तत्व विभाग तथा भवन निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विभागों की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं और लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा…

Read More

टॉनटन: England Women’s Cricket Team ने India Women’s Cricket Team को तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड की जीत में Alice Capsey और कप्तान Heather Knight की शानदार पारियों ने अहम भूमिका निभाई। कैप्सी और नाइट ने दिलाई जीत 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। Danni Wyatt-Hodge और Sophia Dunkley जल्दी आउट हो गईं। पावरप्ले के अंतिम ओवर में Amy Jones का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड दबाव में था। इसके बाद एलिस कैप्सी ने आक्रामक बल्लेबाजी…

Read More

Dhaka : Border Guard Bangladesh (बीजीबी) ने भारत के Border Security Force (बीएसएफ) पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव बढ़ाने और लोगों को कथित रूप से बांग्लादेश में अवैध रूप से धकेलने का आरोप लगाया है। बीजीबी ने स्पष्ट किया है कि सीमा के रास्ते अवैध रूप से भेजे गए किसी भी व्यक्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। पहचान सत्यापन के बाद ही होगी कार्रवाई बीजीबी के उप महानिदेशक एवं प्रवक्ता Colonel Abu Hasnat Mohammad Mahmud Azam ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताता है, तो उसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत निर्धारित चौकियों पर सत्यापित की…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, अस्पतालों के विकास, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में इलाज, दवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए। एम्बुलेंस…

Read More

सीवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सोंधानी गोवासी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय गायित्री देवी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी संतोष कुमार की पत्नी थीं। वहीं घायल युवक राजेश कुमार (22) बताया गया है, जो कमली राय का पुत्र है। उसका इलाज भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जानकारी के…

Read More

New Delhi : देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल Vedanta Limited के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी की टीमों ने समूह के विभिन्न कार्यालयों और परिसरों में छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित तौर पर करीब 1,500 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामले में की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई 1 जून से शुरू हुई, जबकि इसकी जानकारी 2 जून को सार्वजनिक हुई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ईडी अधिकारी वेदांता समूह के विभिन्न ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान सीमा पार वित्तीय…

Read More

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत गंभीर आरोपों, विभागीय जांच और विवादों में घिरे थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे अधिकारियों को आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान की निगरानी सीधे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) स्तर से की जा रही है। राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से उन…

Read More

नीरजा सहाय डीएवी में ऑनलाइन मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, अभिभावकों संग ली नशामुक्ति की शपथ मुकेश रंजन Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहने के बावजूद विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए…

Read More

बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में लैब टेक्नीशियन पर गाली-गलौज, लापरवाही और मरीज प्रताड़ना का आरोप 11 वर्षीय बच्चे की जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद भी नहीं मिली, पीड़ित पिता ने की विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग मुकेश रंजन Ranchi : बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में पदस्थापित लैब टेक्नीशियन पर कार्य में लापरवाही, मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार तथा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने अस्पताल प्रबंधन से न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More